Latest Updates
-
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब -
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन -
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस
सांवली रंगत पर कौन-से रंग अच्छे लगते हैं? जिन्हें पहन पार्टी से ऑफिस तक आप दिखेंगी स्टाइलिश
Fashion Tips For Dusky Women: जरूरी नहीं की आपका रंग सांवला है तो आप खूबसूरत नहीं लगते हैं। दरअसल खूबसूरती का ताल्लुक रंग से नहीं, बल्कि आपके आत्मविश्वास और सही चुनाव से होता है। अक्सर सांवली रंगत (Dusky Skin Tone) वाली महिलाएं इस बात को लेकर उलझन में रहती हैं कि उन पर कौन से रंग के कपड़े अच्छे लगेंगे। कई बार वे सेफ खेलने के चक्कर में केवल काले या सफेद रंगों तक सीमित रह जाती हैं, जबकि हकीकत यह है कि सांवली त्वचा पर कई ऐसे वाइब्रेंट और वार्म कलर्स हैं जो खिलकर आते हैं। आप उदाहरण के लिए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाने वाली बिपाशा बसु को ही देख लीजिए। वो जिन रगों के कपड़े पहनती हैं उनमं वो इतनी हसीन लगती हैं कि हर कोई देखता ही रह जाता है।
अगर आप भी अपनी सांवली रंगत की मलिका हैं, तो हीन भावना छोड़िए क्योंकि सही रंगों का चुनाव आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा सकता है और आपको भीड़ से अलग स्टनिंग लुक दे सकता है। आइए जानते हैं वो 5 जादुई कलर्स, जो सांवली त्वचा वाली महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

1. मस्टर्ड येलो (Mustard Yellow)
पीला रंग अक्सर सांवली त्वचा पर बहुत ब्राइट लगता है, लेकिन मस्टर्ड येल' आपके स्किन टोन को एक वार्म और ग्लोइंग लुक देता है। यह रंग न केवल आपकी रंगत को उभारता है बल्कि आपको बहुत ही फ्रेश और एनर्जेटिक दिखाता है।
2. एमराल्ड ग्रीन (Emerald Green)
गहरा हरा या एमराल्ड ग्रीन सांवली त्वचा पर बेहद रॉयल लगता है। अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन में जा रही हैं, तो इस रंग की ड्रेस आपको एक एलीट और गॉर्जियस लुक देगी। यह रंग सांवली त्वचा के नेचुरल ग्लो को हाइलाइट करता है।
3. रस्ट ऑरेंज या टेराकोटा (Rust Orange)
अगर आपको डार्क कलर्स पसंद हैं, तो रस्ट ऑरेंज या मिट्टी जैसा लाल रंग (Terra-cotta) आपके लिए परफेक्ट है। यह शेड सांवली त्वचा के साथ बहुत खूबसूरती से ब्लेंड हो जाता है और आपको एक सोफिस्टिकेटेड लुक देता है।
4. लैवेंडर और मिंट ग्रीन (Pastel Shades)
बहुत से लोग सोचते हैं कि पेस्टल शेड्स सांवली रंगत पर अच्छे नहीं लगते, लेकिन लैवेंडर, पाउडर ब्लू और मिंट ग्रीन जैसे रंग सांवली त्वचा पर बहुत ही एलिगेंट और कूल लगते हैं। समर सीजन के लिए ये बेस्ट चॉइस हैं।
5. आइवरी व्हाइट या क्रीम (Ivory White)
बिल्कुल सफेद (Snow White) के बजाय अगर आप आइवरी व्हाइट या ऑफ-व्हाइट का चुनाव करती हैं, तो यह आपकी सांवली रंगत पर बहुत जचता है। यह रंग आपको एक क्लासी और ग्रेसफुल अपील देता है, जिसे आप ऑफिस या कैजुअल आउटिंग दोनों जगह पहन सकती हैं।
स्टाइलिश दिखने के लिए खास टिप्स (Pro Fashion Hacks)
ज्वेलरी का चुनाव: सांवली त्वचा पर 'गोल्ड' या 'रोज गोल्ड' ज्वेलरी बहुत ही खूबसूरत लगती है। यह आपकी स्किन के वार्म अंडरटोन को और बेहतर दिखाती है।
नियॉन कलर्स से बचें: बहुत ज्यादा चटक नियॉन कलर्स से परहेज करें, क्योंकि ये आपकी नेचुरल रंगत को दबा सकते हैं।
कॉन्फिडेंस है सबसे जरूरी: आप कोई भी रंग पहनें, अगर आपका आत्मविश्वास मजबूत है, तो हर लिबास आप पर जचेगा।



Click it and Unblock the Notifications