Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आलिया भट्ट के इन 3 शॉर्ट्स लुक से आईडियाज लेकर अपडेट करें अपना वार्डरोब
शॉर्ट्स एक ऐसा वुमन वियर है, जो कभी भी ट्रेन्ड से आउट नहीं होता। आप इसे एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग तरीकों से कैरी कर सकती हैं। इतना ही नहीं, कंफर्ट के मामले में भी यह बेमिसाल है। चाहे बात केजुअल ही हो या फिर आपको दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाना हो, शॉर्ट्स पहनकर आप खुद को स्टाइल कर सकती हैं। वैस शॉर्ट्स सिर्फ आम लड़कियों की ही पसंद नहीं है, बल्कि बॉलीवुड डीवाज भी इसे पहनना काफी पसंद करती हैं और इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है आलिया भट्ट का। आलिया एक या दो बार नहीं, बल्कि कई बार शॉर्ट्स में स्पॉट हो चुकी है और हर बार उनका स्टाइल बेहद ही इंस्पिरेशनल हो सकता है। अगर आप भी शॉर्ट्स को अलग-अलग तरह से स्टाइल करना चाहती हैं, तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आलिया के कुछ शॉर्ट्स लुक के बारे में बता रहे हैं-

ऑल ब्लैक लुक में आलिया
इस लुक में कलंक अभिनेत्री ने ब्लैक शॉर्ट्स को अपने लुक का हिस्सा बनाया है। उन्होंने इसे मोनोक्रोमेटिक लुक में कैरी किया है। ब्लैक शॉर्ट्स के साथ आलिया ने मैचिंग कलर स्वेटशर्ट और ब्लॉक-हील शूज़ को पेयर किया। इसके साथ कैप उनके स्पोर्टी लुक को और भी अधिक स्टाइलिश बना रही थी। वहीं एसेसरीज को आलिया ने मिनिमल रखा और केवल हूप इयररिंग्स को स्टाइल किया।

ब्लू डेनिम शॉर्ट्स में आलिया
ब्लू डेनिम शॉर्ट्स एक ऐसा आउटफिट है, जो यकीनन आपके लुक को केजुअल्स में भी खास बनाएगा। डियर जिंदगी अभिनेत्री ने भी ब्लू डेनिम शॉर्ट्स को अपने लुक का हिस्सा बनाया, इसके साथ उन्होंने टाई-डाई फुल स्लीव्स हाई नेक स्वेटशर्ट को स्टाइल किया। टाई-डाई लुक इन दिनों काफी ट्रेन्ड में है और आलिया टाई-डाई लुक में कई बार नजर आ चुकी हैं। अपने इस लुक को आलिया ने सिंपल ही रखा। व्हाइट स्लाइडृस, हूप्स और एक सेंट लॉरेंट टोट बैग के साथ आलिया ने अपने लुक को कंप्लीट किया।

मैटेलिक शॉर्ट्स में आलिया
अगर आप अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो ऐसे में आप आलिया की तरह मैटेलिक शॉर्ट्स पहनने पर विचार कर सकती हैं। आलिया ने अपने नाइके व्हाइट टी को मैटेलिक सिल्वर शॉर्ट्स के साथ स्टाइल किया, जिसमें उनका लुक बस देखते ही बन रहा था। इसके साथ आलिया ने व्हाइट शूज पहनकर अपने लुक को एक स्पोर्टी टच दिया।
तो आपको आलिया भट्ट का कौन सा शॉर्ट्स लुक सबसे अच्छा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
