Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
सलवार कमीज पहनने वाली लड़कियां इन फुटवियर को रखे अपने कलेक्शन में
कपड़े खरीदना और उसके बाद उसकी मैचिंग के फुटवियर लेना एक बड़ा टास्क है। हर इंडियन ड्रेस के साथ एक अलग प्रकार की फुटवियर कैरी की जाती है।
अगर आप सूट पटियाला सूट पहनती हैं तो कोल्हापुरी सूट करेगी, राजस्थानी सूट पहनने पर मोजरी अच्छी लगेगी और गुजराती ड्रेस पहनने पर पॉप-पॉप अच्छी लगेगी।
स्वतंत्रता दिवस फैशन उत्पादों पर 70% की छूट - Jabong सेल
लेकिन बहुत सारे लोगों को फुटवियर सेंस की जानकारी थोड़ी कम होती है उन्हें लगता है कि हर ड्रेस पर ब्लैक फुटवियर चल जाएगी , लेकिन ऐसा नहीं होता है।

इसीलिए, आज हम आपको 5 इंडियन फुटवियर के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंडियन ड्रेस पर फबते हैं और इन्हें हर लड़की के फुटवियर कलेक्शन में अवश्य होना चाहिए:

1. सॉलिड गोल्ड पम्प्स - अगर आपके पास किसी ड्रेस के लिए कोई भी फुटवियर नहीं है तो सॉलिड गोल्ड पम्प्स खरीद लें और उसे अपने कलेक्शन में शामिल कर लें। इसे आप किसी भी अवसर पर पहन सकती हैं और हर इंडियन ड्रेस पर यह अच्छी भी लगती है। ट्रेडीशनल से लेकर एथनिक तक हर प्रकार की ड्रेस में इसे पहना जा सकता है।

2. गोटा कोल्हापुरी - किसी भी प्रकार की ट्रेडीशनल ड्रेस पर गोटा कोल्हापुरी काफी अच्छी लगती है। यह थोड़ा चटक होती है और हर रंग की ड्रेस पर चल जाती है। लेकिन आपको इसे पहनने के लिए अपने पैरों को बिलकुल साफ रखना होगा और डार्क कलर की नेलपेंट लगाना होगा।

3. जड़ाऊ चप्पल - जड़ी हुई इस चप्पल को आप शादी जैसे किसी भारी कार्यक्रम में पहन सकती हैं। यह भारी साड़ी और ज्वैलरी पर वर्क करेगी और आपको इसमें सरलता भी रहेगी। हील न होने की वजह से आप इसे पहनकर आसानी से चल भी सकती हैं। इस एक जोड़ी फुटवियर को अवश्य संभाल लें।

4. पॉम पॉम कोल्हापुरी - नाम सुनकर मजा आया न... ये चप्पल भी बहुत मजेदार है। आपको इसे पहनकर गुदगुदेपन का एहसास होगा। कॉटन फील आता है इसे पहनकर। हर प्रकार के सलवार सूट पर यह अच्छा लगता है।

5. मोजड़ी - यह एक प्रकार की राजस्थानी चप्पल है जिसे जूती की तरह पहना जाता है। इसमें काफी वैरायटी आती हैं। आप लेदर टच की एक मोजड़ी खरीद लें जिसमें घुंघरूओं का काम हो, तो आपको काफी आसानी होगी, अगर आपको अचानक से कोई ड्रेस पहननी पड़ती है तो आपके पास कलेक्शन में ये पहनने के लिए होगी।



Click it and Unblock the Notifications
