Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
प्रियंका चोपड़ा का गॉर्जियस रेड कार्पेट लुक जिस पर हम इतने सालों से फ़िदा हैं
बॉलीवुड की डार्लिंग प्रियंका चौपड़ा ने अपने अद्भुत सौन्दर्य और चमकती शैली से पूरे विश्व के लोगों को चकित कर दिया है। उन्होंने रेड कार्पेट पर बहुत अधिक पतली ड्रेस से लेकर ऑफ शोल्डर गाउन तक पहना है और इ
बॉलीवुड की डार्लिंग प्रियंका चौपड़ा ने अपने अद्भुत सौन्दर्य और चमकती शैली से पूरे विश्व के लोगों को चकित कर दिया है।
उन्होंने रेड कार्पेट पर बहुत अधिक पतली ड्रेस से लेकर ऑफ शोल्डर गाउन तक पहना है और इस प्रकार हर बार अपने पहनावे से उन्होंने अपनी उपस्थिति को यादगार बनाया है। उनमें एक स्पार्क और दिलेरी है जो आपकी सांसे रोक कर रख देती है।
18 वर्ष की उम्र में मिस वर्ल्ड का ताज पहनने से लेकर बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का परिचय देकर उसे जीतने के साथ अब वे एक अंतरराष्ट्रीय सितारे के रूप में चारो ओर अपनी पहचान बना रही हैं। उनकी स्टाइल एक गंभीर विषय है। आइये उन पलों को याद करें जब प्रियंका ने रेड कार्पेट पर कुछ यादगार गाउन पहने थे।

1.गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स
प्रियंका चौपड़ा अपनी हॉलीवुड फिल्म बेवॉच को प्रस्तुत करने के लिए 74 वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के लिए लॉस एंजिल्स में उपस्थित थी। प्रियंका ने एक चमकता हुआ राल्फ लॉरेन गाउन पहना था और वे बहुत सुंदर दिख रही थी।

2.ऑस्कर में
प्रियंका ने ऑस्कर्स में रेड कार्पेट पर ज़ुहैर मुराद द्वारा बनाया हुआ सफ़ेद स्ट्रेपलेस गाउन पहना था। हॉलीवुड के ये अवार्ड्स कैलीफोर्निया के डॉल्बी थियेटर में हुए थे।

3. एनुअल स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स
प्रियंका ने 22 वें एनुअल स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स में स्ट्रेपलेस मोनिकुए ल्हुइल्लिएर गाउन पहना था जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया था।

4. एक अवार्ड फंक्शन में
गौरी और नैनिका द्वारा बनाये गए इस गॉर्जियस गाउन को पहनने के बाद प्रियंका चौपड़ा इससे ज़्यादा सुंदर नहीं दिख सकती। इस ड्रेस पर असमान लाइनें और कट ऑफ बहुत ही अच्छा दिख रहा था।

5. 2016 के एमी अवार्ड्स में
2016 के एमी अवार्ड्स फंक्शन में प्रियंका चौपड़ा ने गॉर्जियस चटक लाक जैसन वू गाउन पहनकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

6. बिलबोर्ड म्यूज़िक अवार्ड्स में
बिलबोर्ड म्यूज़िक अवार्ड्स में प्रियंका चौपड़ा ने नीले रंग की ड्रेस पहनकर गाउन पहनने की परंपरा को सफलतापूर्वक निभाया था। 2016 के इस कार्यक्रम में उन्होंने जांघ तक कट वाली ड्रेस पहनी थी जिसमें वे बहुत सेक्सी दिख रही थी।

7. 2013 टाइम्स ऑफ़ इंडिया अवार्ड्स
2013 में वैंकुवर, ब्रिटिश कोलंबिया में हुए टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अवार्ड फंक्शन में प्रियंका ने सोने की चेन से जड़ा काले रंग का गाउन पहना था जिसमें वे बहुत सुंदर दिख रही थी। उन्होंने इस फंक्शन में अर्पण वोहरा ब्लैक स्लीवलेस गाउन पहना था।

8.2012 आईआईएफए (आइफा) अवार्ड्स
प्रियंका चौपड़ा ने 2012 में सिंगापुर में हुए आइफा अवार्ड्स में सफ़ेद डोलस एंड गब्बाना गाउन पहना था। इसके साथ उन्होंने बहुत ही हल्के रंग का मेकअप किया था और उनकी बॉडी पूरी तरह टोन दिख रही थी।

9.व्हाइट हाउस में डिनर के समय
व्हाइट हाउस में डिनर के समय प्रियंका चौपड़ा ने गहरे गले वाला, महीन पट्टियों वाला गाउन पहना था। वे इसमें बहुत सेक्सी दिख रही थी।



Click it and Unblock the Notifications
