Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
बेयॉन्से के बाद एंजोलिना जोली ने रिक्रिएट किया दीपिका पादुकोण का कांस लुक

ग्लोबल आइकन दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) अपने फैशनसेंस के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। बीते साल बेयॉन्से ने दीपिका पादुकोण के कान्स 2018 लुक से प्रेरणा ली थी और अब दीपिका पादुकोण के कान्स 2019 के लुक ने हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) को प्रेरित कर दिया है। पिछले कुछ सालों में दीपिका एक ग्लोबल आर्टिस्ट बनकर उभरी हैं। ये बहुत गर्व की बात है कि दीपिका के स्टाइल स्टेटमेंट को हॉलीवुड की हस्तियां फॉलों कर रही हैं।

पिछले साल 2018 में दीपिका ने कांस के रेड कार्पेट पर नियॉन पिंक ड्रेगन गाउन पहना था। इस ड्रेस से इंस्पायर्ड होकर इंटरनेशनल सिंगर बियोंसे ने हूबहू ऐसा ही गाउन पहनकर एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था। इस साल हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजोलिना जोली ने बिल्कुल वैसा ही लाइम ग्रीन कलर का रफल्ड गाउन पहना था, जो दीपिका ने इस साल 2019 के कांस फेस्टिवल के दूसरे दिन पहने हुए नजर आई थी। दीपिका ने अपने इस लुक को बंधाना से पूरा किया था।

फिल्मों की बात करें तो, दीपिका जल्द मेघना गुलजार की 'छपाक' (Chappak)' में नजर आएंगी, जो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। इसके अलावा, वह कबीर खान (Kabir khan) की '83' में भी दिखाई देंगी। दीपिका इस फिल्म में कपिल देव (Kapil dev) की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभा रही है। दीपिका अपने दोनों आगामी प्रोजेक्ट 'छपाक' और '83 में बतौर निर्माता भी भागदौड़ संभाल रही है। इस कॉन्सर्ट में बियोंसे जो गाउन पहनकर आईं थी वह हूबहू दीपिका की कान की गाउन की तरह थी। गाउन के कलर और डिजाइन दोनों एक जैसे ही थे।



Click it and Unblock the Notifications