Latest Updates
-
प्रेगनेंसी प्लान कर रहे हैं? फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट की बताई ये 5 टिप्स -
Bank Holidays 2026: रक्षाबंधन पर बैंक रहेंगे बंद, क्या 25-26 को भी छुट्टी? यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट -
IND vs SL: ध्रुव जुरेल का तूफानी शतक, कोलंबो टेस्ट में भारत ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा -
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब -
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन -
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना
मेलबर्न में ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग फहराया तिरंगा, PHOTOS
मेलबर्न में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के लिए आज का दिन बेहद खास उस वक्त बन गया जब एक्ट्रेस ने अपनी बेटी आराध्या के साथ भारतीय झंडे को फहराया। ऐश्वर्या मेलबर्न में आयोजित आईएफएफएम 2017 के कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं।
भारत की स्वतंत्रा के 70 वर्ष पूरे होने के जश्न को लेकर आयोजित इस इवेंट में ऐश्वर्या राय और आराध्या ने ना सिर्फ तिरंगे को फहराया बल्कि भारतीय राष्ट्रगान जण गण मन भी गाया।

बेहद खूबसूरत लग रही थी ऐश
उन्होंने वाइट और लाइट ब्लू कलर का लेंथी अनारकली सूट पहना हुआ था।साथ ही उन्होंने बहुत लाइट मेकअप किया हुआ था। ऐश्वर्या ने अपने बालों का वेबी बन बना रखा था। वहीं उनकी डायमंड ज्वेलरी उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे थे। इसके चलते सबकी निगाहें ऐश्वर्या राय पर टिकी हुई थीं।

ऐश्वर्या ने शुक्रिया अदा किया
ऐश्वर्या ने इस सम्मान के लिए मेलबर्न का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है, मैं तह दिल से आप सब को धन्यवाद देती हूं कि आपने आज मुझे इतना महत्वपूर्ण और प्यार भरा अनुभव दिया है। मैं और मेरी प्यारी बेटी आराध्या इसे जिंदगी भर याद रखेंगे। '

पहली बॉलीवुड स्टार
ऐश्वर्या राय बच्चन पहली ऐसी बॉलीवुड कलाकार हैं जिन्होंने इस सेरमनी में तिरंगा लहराया है। ऐश्वर्या राय बच्चन ऑस्ट्रेलिया में इंडियन सिनेमा फेस्टिवल के लिए पहुंची हैं।फिल्म फेस्टिवल में अनुपम खेर, करण जौहर जैसे स्टार्स भी पहुंचे हुए हैं।



Click it and Unblock the Notifications