Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
कांस 2019 में ऐश ने फिश गाउन में मारी एंट्री, ईयर मेकअप ने चुराई सारी हाईलाइट
72वें कांस फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण, कंगना रानौत और प्रियंका चोपड़ा के बाद बॉलीवुड सुंदरी ऐश्वर्या राय का लुक भी सामने आ चुका है। 72वें कांस फेस्टिवल के रेडकार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने 18 वीं अपीयरेंस बनाई। साल 2002 में ऐश्वर्या राय ने Cannes Film Festival में डेब्यू किया था।


उसके बाद से हर साल कांस फेस्टिवल में ऐश का रेड कार्पेट पर जलवा बरकरार है। रविवार को फ्रांस के कांस में चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने Jean-Louis Sabaji के गोल्डन मैटेलिक फिश-कट गाउन में एंट्री की। इस वन-शोल्डर फिश-कट गाउन में ऐश्वर्या का काफी हटकर नजर आ रही थी। उनकी जूलरी Boucheron and sleek की थी। उनके इस पूरे लुक को स्टाइलिस्ट आस्था शर्मा ने स्टाइल किया था।
ईयर को मेकअप से किया हाईलाइट
बात करें अगर ऐश्वर्या की मेकअप की तो बिना ईयररिंग्स के ऐश्वर्या को गोल्डन फिश लुक देने के लिए उनके कानों को मेकअप से हाईलाइट किया गया था। उनके एक कान को गोल्डन ग्लिटर से हाईलाइट किया गया था और बीच में डायमंड स्टोन को लगाया था। वहीं दूसरे कान पर सिर्फ डायमंड स्टोन के साथ पियर्सिंग की जगह को गोल्डन ग्लिटर से हाईलाइट किया गया था।
ऐश्वर्या हर साल मेकअप में कुछ पया एक्सपैरिमेंट करतर रहती है। याद है ना उनका पर्पल लिपस्टिक लुक।
वहीं इस बार ऐश्वर्या ने ईयरमेकअप को खास तवज्जों दी। बात करें अगर बाकी मेकअप की तो ब्रॉन्ज लुक के साथ ग्लिटर आईशैडो और ब्लैक लाइनर से अपने आई मेकअप को बोल्ड बनाया। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो ऐश्वर्या के बालों को साइड पार्टिंग के साथ स्ट्रेट करके स्लीक ओपन लुक दिया गया था।
आपको बता दें कि इस बार भी ऐश्वर्या कान्स में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ आराध्या ने भी एक येलो फ्रॉक पहनी थी, जिसके साइड में एक बड़ा-सा फूल बना था और पीछे बो था।



Click it and Unblock the Notifications
