Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
रेड कार्पेट पर सिंड्रेला लुक में नजर आई ऐश्वर्या, व्हाइट फर गाउन पहनकर चुराई सारी लाइमलाइट
कांस फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन का दूसरा लुक सामने आ गया है। पहले दिन गोल्डन फिश गाउन से फैंस को मदहोश करने के बाद कांस के दूसरे दिन के लिए ऐश्वर्या राय व्हाइट कलर का ट्यूब पेटर्न वाला फ्रिल गाउन में नजर आई। अपने दुसरे लुक में ऐश्वर्या राय किसी प्रिसेंस से कम नहीं लग रही थी। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या का दूसरी अपीयरेंस बहुत शानदार रहा।
ऐश्वर्या ने दूसरे दिन रेड कार्पेट के लिए फर से डिजाइन की गई ऑफ शोल्डर व्हाइट कलर की ट्यूब पेटर्न का फ्रिल गाउन पहना था। अपने लुक को और भी स्टाइलिश लुक देने के लिए ऐश्वर्या ने अलग से फर शॉल भी कैरी की।

ऐश का ये शानदार गाउन Ashi Studio के कलेक्शन से था। व्हाइट गाउन के साथ ऐश्वर्या ने लाइट इयरिंग और बाल बांधे हुए थे और साथ ही इस लुक को मैच करते हुए व्हाइट हाई हील्स कैरी की थी। वहीं बात करें ऐश के मेकअप की तो लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक अप्लाई की था। ऐश के मेकअप की खास बात ये थी कि उनके आंखों को हाईलाइट करने के लिए व्हाइट ग्लिटर आईशेडो का यूज किया गया था।

कांस 2019 में इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर मैटेलिक गाउन में दिखी थीं। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने Jean-Louis Sabaji के गोल्डन मैटेलिक फिश-कट गाउन में एंट्री की थी। इस वन-शोल्डर फिश-कट गाउन में ऐश्वर्या किसी सुनहरी जलपरी सी कम नहीं लग रही थी।

सामने आए ये दो लुक
रेड कार्पेट के अलावा ऐश्वर्या के दो और लुक सामने आए थे। ये दोनों लुक कांस के सी-साइड टाउन में आउटिंग के दौरान सामने आई है। Elle मैग्जीन ने ऐश्वर्या राय के दोनों लुक को अपने ऑफिशियल हैंडल से शेयर किया है। जहां एक लुक में ऐश्वर्या स्ट्रिप्ड रेड एंड व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है। वहीं दूसरे लुक में डेनिम जैकेट और सफेद टी-शर्ट कॉम्बो में नजर आई। ऐश्वर्या के ये सारे लुक देखकर ये यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है कि वो 45 साल की है।



Click it and Unblock the Notifications