Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
ऐश्वर्या राय पर टिकी सबकी निगाहें, पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा
ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पर शायद ही किसी को शक हो। देश-विदेश के कोने कोने में उनके चाहने वाले मौजूद हैं। ऐश्वर्या राय भी अपने स्टाइल, फैशन और अदाकारी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है। एक बार फिर उन्होंने उस वक्त दुनिया को अपना दीवाना बना लिया जब पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आईं। वो फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनीं और उनके लुक से देखने वालों की सांसे ही थम गईं।
ऐश्वर्या ने इस रैंप वॉक के लिए हाई लो फ्लोरल ड्रेस को चुना जिसे Giambattista Valli ने डिजाइन किया था। पर्पल और पिंक कलर की इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस ड्रेस में हाई नेक पफी जूलिएट स्लीव्स थे और नीचे की तरफ फ्रिल्स थे। ये ड्रेस आगे से नी लेंथ की थी और पीछे से लांग फ्लफी टेल थी जिसे ऐश्वर्या ने बहुत ही एलिगेंस के साथ कैरी किया। इसके साथ उन्होंने फेदर शूज पहने थे।
ड्रेस के साथ ऐश्वर्या का मेकअप भी लोगों को खूब पसंद आया। मेकअप के लिए इन रंगों का चुनाव करके उन्होंने इस उम्र में भी कई युवा लड़कियों को अपना फैन बना लिया। उन्होंने आंखों में पिंक और पर्पल कलर का आईशैडो और लाइनर लगाया। इसके साथ ही उन्होंने बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ अपने इस लुक को पूरा किया।
हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने पफी हेयर बन बनाया जो इस ड्रेस के साथ परफेक्ट लगा।



Click it and Unblock the Notifications


