Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
आलिया और दीपिका में से किसने केजुअल आउटफिट में अपने लुक से किया रॉक
जब फैशन और स्टाइलिंग की बात होती हैं तो अक्सर आम लड़कियां बॉलीवुड एक्ट्रेस के वार्डरोब और उनके स्टाइल पर अधिक फोकस करती हैं, क्योंकि बॉलीवुड दीवाज़ सिर्फ परदे या अवॉर्ड फंक्शन में ही नहीं, बल्कि केजुअल्स में भी उतनी ही स्टाइलिश नजर आती है। उनका केजुअल लुक भी काफी क्लासी होता है और उससे इंस्पिरेशन लेकर आप आसानी से अपने लुक को अपडेट कर सकती हैं हाल ही में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण दोनों ही डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट टी कॉम्बो में नजर आईं। इन दोनों टॉप एक्ट्रेस ने डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट टी कॉम्बो को अपने-अपने स्टाइल में कैरी किया। तो चलिए आज हम आपको इन दोनों के लुक्स के बारे में बता रहे हैं-

आलिया भट्ट
हाल ही में आलिया नीतू कपूर के साथ शहर में स्पॉट की गईं, जहां उन्होंने अपने लुक को केजुअल ही रखा। आलिया ने डेनिम शॉर्ट्स के साथ व्हाइट कलर की एक ग्राफिक टी को चुना। उन्होंने अपने इस आउटफिट के साथ व्हाइट प्लेटफॉर्म स्नीकर्स को स्टाइल किया। वहीं फेस को उन्होंने व्हाइट मास्क से कवर किया हुआ था। इस मास्क में साइड्स पर एल्फाबेट्स थे, जो मास्क को एक स्टाइलिश टच दे रहे थे। वहीं एसेसरीज में आलिया ने हूप्स ईयररिंग्स, ब्लैक वॉच और रिंग्स को कैरी किया। इसके अलावा आलिया ने राउंड ब्लैक सनग्लासेस और स्लीक बन से अपने लुक को कंप्लीट किया।

दीपिका पादुकोण
वहीं अगर बात दीपिका पादुकोण के केजुअल लुक की हो तो उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स के साथ व्हाइट टैंक टॉप को स्टाइल किया, जो लूज फिटेड था और इसलिए उनके लुक को अधिक कंफर्टेबल बना रहा था। नाइकी एयरफोर्स 1 की एक जोड़ी के साथ दीपिका ने केजुअल आउटफिट को स्टाइल किया, जिसने उनके लुक को स्पोर्टी टच दिया। दीपिका ने अपने फेस को व्हाइट मास्क से कवर किया और नो मेकअप नो एसेसरीज लुक रखा। वहीं हेयर्स में दीपिका ने अपने लंबे टेक्सचर्ड बॉब एक सॉफ्ट वेव्स लुक दिया।

आपको दीपिका और आलिया में से किसका केजुअल कॉम्बो लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications