Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने टाई डाई स्वेटशर्ट में खुद को किया स्टाइल
फैशन के गलियारों में हमेशा ट्रेन्ड बदलते ही रहते हैं। जैसे कि इन दिनों टाई और डाई का फैशन काफी चरम पर है। इतना ही नहीं, बॉलीवुड बालाएं भी अब इस फैशन ट्रेन्ड से अछूती नहीं रह गई हैं। खासतौर से, गर्मी के मौसम में टाई एंड डाई स्टाइल यकीनन आपके लुक को काफी कलरफुल बनाता है। ब्लेज़र, साड़ी, कैजुअल ट्रैकसूट और यहां तक कि बॉम्बर जैकेट पर भी रहें, टाई-डाई प्रिंट हर संभव सिल्हूट में दिल जीत रहा है औ र अब बॉलीवुड हस्तियां स्वेटशर्ट में भी इस स्टाइल को कैरी कर रही हैं। इस बॉलीवुड डीवाज में सबसे पहला नंबर आता है आलिया भट्ट का। जिन्हें कई बार अपने डेनिम शॉर्ट्स के साथ टाई-डाई प्रिंट में कैज़ुअल टीज़ पहने हुए देखा गया है। हाल ही में भी एक बार फिर से आलिया ने अपना टाई-डाई लव फैन्स के सामने पेश किया। वहीं दूसरी ओर, दीपिका पादुकोण इन दिनों इंस्टाग्राम रील्स की एडिक्टेड नजर आ रही हैं, वह हर वीकेंड अपने क्रिएटिव वीडियोज से इंटरनेट पर धूम मचा देती हैं। उनके हालिया वीडियो में उन्हें रसोई में एक चिक टाई-डाई स्वेटशर्ट में नाचते हुए देखा गया, जो कि आलिया भट्ट द्वारा पहने गए स्वेटशर्ट की तरह ही था। तो चलिए आज इस लेख में हम दोनों डीवाज के टाई-डाई लुक को डिकोड करते हैं-

फैशनिस्टा, दीपिका पादुकोण ने कैजुअल कॉटन पिंक और व्हाइट पोल्का डॉट प्रिंटेड शॉर्ट्स के साथ अपने टाई-डाई स्वेटशर्ट पहने अपने कैज़ुअल लुक को एक फंकी, स्पोर्टी ट्विस्ट दिया। इसके साथ उनके केजुअल लुक में व्हाइट कन्वर्स शूज और सॉक्स उनके स्टाइल को और भी ज्यादा एन्हॉन्स कर रहे थे। यह यकीनन एक मज़ेदार स्पिन था। दीपिका ने अपने लुक को गोल्डन हूप्स के साथ एसेसराइज किया। वहीं इस लुक में फुल स ्लीव्स ओवरसाइज़्ड स्वेटशर्ट पर गोल्डन बैंगल्स उनके लुक को एक यूनिक टच दे रही थीं। वहीं मेकअप फ्रंट में दीपिका ने ब्लैक स्मोकी आईज, फिल्ड ब्रो और सटल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। हेयर्स को उन्होंने टॉप नॉट लुक दिया। स्टार अपने डैपर कूल लुक में किचन के चारों ओर मस्ती करते हुए डांस करती हुई नजर आ रही थीं।

आलिया भट्ट
वहीं अगर आलिया भट्ट के लुक की बात हो तो उन्हें तो टाई-डाई लुक काफी पसंद है। इस लुक में भी आलिया भट्ट ने समर सेल्फी में लेते हुए टाई-डाई स्वेटशर्ट को कैरी किया हुआ था। राज़ी एक्ट्रेस ने इसे ब्लैक साइक्लिंग शॉर्ट्स के साथ टीमअप किया। आलिया का यह टाई-डाई स्वेटशर्ट समर समव्हेयर लेबल से आया था। आरामदायक दिखने के साथ, आलिया ने अपने लुक को कैज़ुअल रखा। उन्होंने मेकअप को डिच किया और अपने बालों से एक बन बनाया। आलिया ने अपने चिक लुक को कंप्लीट करने के लिए चंकी हूप्स ईयररिंग्स पहनें। दोनों ही डीवा ने टाई-डाई स्वेटशर्ट के साथ हूप्ड ईयररिंग्स और बन लुक को प्राथमिकता दी।
जहां दीपिका ने अपने जूतों और चिक एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को स्पोर्टी टच दिया, वहीं आलिया का लुक रिलैक्स और शांत था। हमें तो दोनों ही डीवा का टाई-डाई लुक काफी पसंद आया। आपको किस एक्ट्रेस का लुक ज्यादा अच्छा लगा? हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
