Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बेस्ट फ्रेंड और बहन की शादी में फैशनेबल लुक के लिए आलिया भट्ट से लें स्टाइल इंस्पिरेशन
वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है। वेडिंग सीजन में महिलाएं अपने लुक को लेकर परेशान रहती है। वेडिंग सेरेमनी ने क्या पहना जाए खासकर जब बेस्ट फ्रेंड या फिर बहन की शादी होती है। वेडिंग सीजन में खूबसूरत लुक के लिए आप आलिया भट्ट से फैशन इंस्पिरेशन लें सकती हैं। आलिया भट्ट बी टाउन की क्यूट और फैशनेबल एक्ट्रेस हैं। आलिया भट्ट अक्सर सोशल मीडिया पर अपना खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक शेयर करती रहती हैं। आलिया भट्ट के इस लेटेस्ट साड़ी लुक को आप बेस्ट फ्रेंड की शादी में कैरी कर सकती हैं। चलिए देखते हैं आलिया भट्ट का खूबसूरत साड़ी लुक।

आलिया भट्ट साड़ी लुक
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आईं है। आलिया भट्ट ने व्हाइट साड़ी के साथ डीप वी नेक ब्लाउज कैरी किया है। व्हाइट साड़ी पर ग्लोडन बॉर्डर साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लग रहा है। बेस्ट फ्रेंड और बहन की शादी के लिए आलिया भट्ट का ये लुक परफेक्ट है।

आलिया भट्ट मेकअप
आलिया भट्ट के मेकअप की बात करें तो आलिया ने व्हाइट साड़ी के साथ लाइट मेकअप किया है। लाइट मेकअप में एक्ट्रेस नेचुरल लग रही हैं। आलिया के मेकअप को आप आसानी से रिक्रिएट कर सकते हैं। आलिया को मेकअप को रिक्रिएट करने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें। इसके बाद चेहरे पर फेस सीरम लगाएं। फेस सीरम लगाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।
मॉइश्चराइजर लगाने के बाद चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। डार्क सर्कल और चेहरे के दाग धब्बे छिपाने के लिए आंखों के आसपास और दाग धब्बों पर कंसीलर लगाएं। इसके बाद ब्यूटी ब्लेंडर से फाउंडेशन और कंसीलर को अच्छे से ब्लेंड करें। इसके बाद लाइट पिंक शेड का आईशैडो लगाएं। पिंक आईशैडो को अपनी लोअर लाइन पर भी लगाएं। इसके बाद पलकों पर मस्कारा लगाकर अपना आई मेकअप कंप्लीट करें। आप मस्कारा का इस्तेमाल कर अपनी आईब्रो को शेप दें। आई मेकअप करने के बाद लाइट पिंक शेड का ब्लशर लगाएं। ब्लशर लगाने के बाद चीक बोन्स और नोज ब्रिज पर हाइलाइट लगाएं। लाइट पिंक लिपस्टिक लगाएं। हरी बिंदी लगाकर अपना लुक कंप्लीट करें।

आलिया भट्ट हेयर स्टाइल
आलिया भट्ट ने व्हाइट साड़ी के साथ हल्के वेवी हेयर स्टाइल को कैरी किया है। इस वेव लुक को पाने के लिए आप अपने बालों को स्ट्रेट करने के बाद हल्का वेव लुक दें। आलिया भट्ट ने साड़ी के साथ ऑक्सिडाइज इयररिंग्स कैरी किए है। सिल्वर हैवी झुमके में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications