Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
दिवाली पर आलिया भट्ट के ट्रेडिशनल आउटफिट और मेकअप को करें ट्राई
दिवाली का त्योहार आने वाला है। फेस्टिव सीजन में लड़किया ट्रेडिशनल लुक कैरी करना पसंद करती हैं। इंडियन आउटफिट के साथ लड़किया ज्वेलरी और फुटवियर भी पहनती हैं। दिवाली पार्टी पर लड़किया अक्सर इंडियन आउटफिट पहने नजर आती हैं।

इस दिवाली आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आलिया भट्ट के इस एथनिक लुक और मेकअप को कैरी कर सकती हैं। दिवाली पार्टी के लिए आलिया भट्ट के ये आउटफिट परफेक्ट है।

लाइट पिंक लहंगा में आलिया भट्ट
अगर आप इस दिवाली कुछ नया ट्राई करना चहती है तो आप लाइट लहंगा कैरी कर सकती हैं। आलिया के इस लुक की बात करें तो उन्होंने लहंगा के साथ मांग टीक कैरी किया हुआ हैं। न्यूड मेकअप और ग्रीन बिंदी में एक्ट्रेस बहुत ही सुंदर लग रही हैं। दिवाली के लिए आलिया का ये लुक परफेक्ट है।

व्हाइट अनारकली सूट में आलिया भट्ट
दिवाली पार्टी के लिए आलिया भट्टा का ये व्हाइट अनारकली एकदम परफेक्ट है। 1/3 स्लीव व्हाइट अनारकली सूट पर गोल्डन धागे की कढ़ाई की गई हैं। व्हाइट अनारकली पर गोल्डन वर्क बहुत ही खूबसूरत लग रहा हैं। आलिया के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट अनारकली के साथ लॉन्ग ईयररिंग्स पहने हुए हैं। काली छोटी बिंदी और पिंक लिपस्टिक में आलिया बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

येलो कलर के डिजाइनर सूट में आलिया भट्ट
फेस्टिव सीजन में ब्राइट कलर काफी ट्रेंड में होता है। अगर आप दिवाली पार्टी के लिए कुछ नया ट्राई करना चाहती है तो आप आलिया भट्ट के इस लुक को कैरी कर सकती हैं। आलिया भट्ट ने येलो कलर का अनारकली सूट पहना हुआ हैं। येलो कलर के सूट के साथ आलिया ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। काली बिंदी और छोटे झुमके में आलिया भट्ट बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। आलिया भट्ट के हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने फ्रंट से फ्रेंच स्टाइल बनाकर बाल खुले रखें हैं।

व्हाइट शरारा में आलिया भट्ट
इन दिनों शरारा काफी ट्रेंड में चल रहा हैं। ऐसे में आप दिवाली पर लहंगा और अनारकली सूट की जगह व्हाइट शरारा पहन सकती हैं। एक्ट्रेस ने स्लीवलेस व्हाइट कलर का शरारा पहना हुआ है। व्हाइट शरारा के साथ उन्होंने रेड लिपस्टिक कैरी किया हुआ है। रेड लिपस्टिक और सिल्वर झुमके में बहुत ही सुंदर लग रही हैं। आप भी इस लुक को कैरी कर सकती हैं।

व्हाइट फ्लोरल पलाजो और सूट में आलिया भट्ट
त्योहार पर आप स्टाइलिश और एलिगेंट दिखना चाहती हैं तो आलिया भट्ट की तरह फ्लोरल पलाजो और सूट कैरी कर सकती हैं। ज्वेलरी के तौर पर एक्ट्रेस ने सिर्फ इयररिंग्स पहना हुआ है। फ्लोरल दुपट्टा उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। दिवाली पार्टी में स्टाइलिश दिखने के लिए आलिया भट्ट का ये लुक परफेक्ट ऑप्शन है।



Click it and Unblock the Notifications