Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सब्यसाची के आइवरी मैचिंग ड्रेस में हंसो का जोड़ा जैसा था आलिया और रणबीर का वेडिंग लुक, तस्वीरों में देखिए
कपूर और भट्ट फैमिली के लिए 14 अप्रैल 2022 तारीख यादगार बन गयी है। वो दिन आ ही गया जब बॉलीवुड के पसंदीदा स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए।

आलिया ने अपने इस खास दिन से जुड़े शादी समारोह की तस्वीरें इंस्टाग्राम में भी पोस्ट कीं। दूल्हा-दूल्हन बने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने आइवरी शेड के आउटफिट में काफी शानदार नजर आए। दोनों ने ही अपने इस खास दिन के आउटफिट्स के लिए डिजाइनर सब्यसाची को चुना।

इनकी शादी की थीम पीच और पेस्टल थी और शादी में आने वाले मेहमानों से लेकर मिठाई के डिब्बों तक को थीम के हिसाब से ही रखा गया था। दोनों ही मैचिंग ड्रेस में किसी खूबसूरत हंसों के जोड़े से कम नजर नहीं आ रहे थे। इस शादी में केवल करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों को आमंत्रित किया गया था। आइए देखते है न्यूली वेड कपल का वेडिंग लुक।

लहंगा नहीं, साड़ी में लिए आलिया ने सात फेरे
अलिया भट्ट ने शादी में लहंगा पहनने के बजाय साड़ी को चुना। उन्होंने सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। इसके लिए भी उन्होंने ट्रेडिशनल ब्राइडल कलर्स की जगह को नहीं चुना। उन्होंने हाथ से डाई की हुई ऑर्गेन्जा फैब्रिक की आइवरी शेड की साड़ी पहनी।

आलिया की ज्वेलरी भी रही ख़ास
आलिया ने सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन अनकट डायमंड्स वियर किये। हाथ से पिरोए गए पर्ल सब्यसाजी की हेरिटेज कलेक्शन से लिए गए।

रणबीर का लुक भी था स्पेशल
सब्यसाची ने दूल्हे राजा रणबीर कपूर की शेरवानी का रंग भी आलिया की साड़ी को मैच करते हुए आइवरी रखा था। सिल्क से तैयार इन कपड़ों पर जो बटन्स लगे थे, वो अनकट डायमंड से सजे थे। उनका साफा सिल्क ऑर्गैंजा का था, तो वहीं शॉल को जरी कढ़ाई से सजाया गया था। साफा ब्रूच को अनकट डायमंड और गले की मालाओं को पन्ने व मोतियों से बनाया गया था।

आलिया और रणबीर साथ में नजर आए बहुत खुश
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जिंदगी के इस स्पेशल मूमेंट का हिस्सा बनने के लिए करीबी परिवार के लोग और दोस्तों को आमंत्रित किया गया था। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर न सिर्फ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की बल्कि साथ ही एक प्यारा सा पोस्ट भी लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि पिछले पांच साल से साथ रहने के बाद करीबी लोगों के सामने शादी के बंधन में बंधने से वो कितने खुश हैं।



Click it and Unblock the Notifications
