Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आलिया भट्ट से लेकर सारा अली खान के यह लुक्स सेट कर रहे हैं न्यू बीचवियर गोल्स
मालदीव्स इस गर्मी में हमारी बॉलीवुड डीवाज के लिए एक फेवरिट हॉलिडे डेस्टिनेशन बन गया है। समुद्र तट पर लेटना और सूरज के नीचे कुछ वक्त बिताना यकीनन किसी स्वर्ग से कम नहीं है। बॉलीवुड दीवाज़ भी ना सिर्फ काम की भागदौड़ के बीच खुद को रिलैक्स करने के लिए बीच हॉलिडे एन्जॉय करती हैं, बल्कि इस रिलैक्सिंग मोड में भी वह अपने स्टाइल को मैनेज करती हैं। उनके बीच वियर आउटफिट ने हम सभी को कुछ फैशन गोल्स दिए हैं। यहां हम बॉलीवुड दीवाज़ के कुछ बीच वियर लुक्स के बारे में चर्चा कर रहे हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप समर्स में अपना एक स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं-

कैटरीना
कैटरीना कैफ को समुद्र तट पर इंद्रधनुषी रंग की स्ट्राइप्ड स्विमिंग सूट पहने देखा गया। कलरफुल रेनबो स्ट्राइप्स उनके लुक को बेहद खास बना रही थीं। कैटरीना ने इस स्टाइल में अपने लुक को मिनिमल ही रखा, लेकिन फिर भी वह सबका ध्यान आकर्षित करने में सफल रही। उन्होंने अपने रेनबो स्विमसूट को एक हॉट पिंक सेरोंग से लेयर किया और इस तरह वह अपने स्टाइल को एक लेवल उपर ले गईं।

अनन्या पांडे
यूथ की फैशन आइकन, अनन्या पांडे कभी भी अपने स्टाइल से अपने फैन्स को निराश नहीं करती हैं। उन्होंने सनफ्लावर बिकिनी पहनी थी जिसने उनके लुक पर चार चांद लगा दिए। इस यूनिक सनफ्लावर बिकनी ने नए बीच वियर फैशन गोल्स सेट किए। बिकिनी में अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए अनन्या ने कैट आई सनग्लासेस को भी कैरी किया। जिसने उनके लुक को बेहद स्टाइलिश टच दिया।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इस मल्टीकल बिकनी में एक मैजिकल मरमेड की तरह लग रही थीं। ब्रीजी बिकनी में मल्टीकलर वर्टिकल स्ट्राइप्स थीं, जो उन्हें एक क्लासी लुक दे रही थीं। आलिया ने अपने इस स्विमसूट लुक में अपने फैन्स को हैरान कर दिया। गोल्डन हुप्स और राउंड फ्रेम उनके लुक को और भी खास बना रहे थे।

सारा अली खान
सारा अली खान ने अपने बीचवियर को एक फ्लोरल ड्रेस की मदद से यूनिक टच दिया। उनकी मिनी ड्रेस में एक बोल्ड वी-नेक और बेल स्लीव्स उसे बेहद खास बना रहा था। ड्रेस न केवल बेहद स्टाइलिश दिख रही थी बल्कि सुपर कंफर्टेबल भी थी। इस आउटफिट में सारा के ब्लू स्टड और कॉकटेल रिंग उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रही थी।

दिशा पटानी
दिशा पटानी ने हमेशाअपने बीच बॉडी और अपने बीचवियर आउटफिट से फैन्स को हैरान किया है। उनका यह बेज बिकनी लुक भी कम नहीं है। दिशा इस स्ट्रैपलेस बिकिनी में एक ग्रीक गॉडेस की तरह नजर आ रही थीं। उन्होंने अपने इस लुक को काफी सटल रखा है और बॉटम में व्हाइट सेरोंग से लेयरिंग की है। यह व्हाइट कलर का सेरोंग उनके न्यूट्रल कलर के स्विम सूट को बेहतरीन तरीके से कॉम्पलीमेंट कर रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
