Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
वेस्टर्न आउटफिट्स में बेहद स्टनिंग लग रही हैं अमायरा दस्तूर
इन दिनों, अमायरा दस्तूर कोई जाने ना के प्रमोशन में जुटी हैं। साथ ही साथ वह समर्स के लिए नए फैशन गोल्स भी सेट कर रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस दो चिक आउटफिट में नजर आईं, जिसमें उन्होंने अपने स्टाइलिंग गेम से सबको इंप्रेस किया। उनके इस लुक्स को बोर्नली कैलेडीरा द्वारा स्टाइल किया गया था। तो चलिए आज हम आपके लिए इन दो आउटफिट्स को डिकोड कर रहे हैं। अगर आप किसी पार्टी में खुद को एक डिफरेंट तरीके से स्टाइल करना चाहती हैं तो ऐसे में आप अमायरा के इन लुक्स से आईडियाज ले सकती हैं-

चेकर्ड ग्रीन सेपरेट्स में अमायरा दस्तूर
ज़ारा के सेपरेट्स में अमायरा दस्तूर यकीनन बेहद कमाल लग रही थीं। उन्होंने एक स्लीवलेस टॉप पहना था और इसे हाई-वेस्ट फ्लेयर्ड पैंट के साथ पेयर किया था। उनके आउटफिट में ग्रीन और व्हाइट चेक डिटेलिंग थी और अमायरा ने इसे एक ट्रांसपेरेंट हील्स के साथ कैरी किया था, जो पब्लिक डिज़ायर ब्रांड से आया था। उसने अपने लुक को बिग साइज गोल्ड हूप्स और रिंग्स के साथ एक्सेसराइज़ किया, जो लेबल, मिशो से आया था। उनका मेकअप लाइट था और पिंक लिप शेड व सटल आईशैडो से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं हेयर्स को उन्होंने साइड पार्टिड ओपन स्लीक लुक दिया।

रफल्ड अटायर में अमायरा दस्तूर
अमायरा दस्तूर सेपरेट्स लुक में शानदार लग रही थीं, जिसे सोनम परमार झावर ने डिजाइन किया था। उसका टॉप वन शोल्डर था और स्लीव्स पर रफल्ड डिटेलिंग और येलो व आइवरी फ्लोरल एसेंट था। वहीं स्कर्ट में रैप्ड डिटेलिंग और एसिमेट्रिकल लुक इसे और भी खास बना रहा था। अमायरा ने अपने आउटफिट के साथ ब्राउन पेंसिल हील को पेयर किया। अपने इस लुक को उन्होंने ज्वैलरी फ्री रखा और उनका मेकअप भी नेचुरल था। वहीं, मैसी पोनीटेल से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
तो, आपको अमायरा दस्तूर का कौन सा लुक सबसे ज्यादा पसंद आया? यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications