Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
वेब सीरिज तांडव के ट्रेलर लॉन्च पर अमायरा दस्तूर ने पहनी मिंट ग्रीन साड़ी
सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, और सुनील ग्रोवर स्टारर वेब सीरिज तांडव 15 जनवरी को अमेजर प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए तैयार है। इस वेब सीरिज में अमायरा दस्तूर, कृतिका कामरा और गौहर खान की मुख्य भूमिका में है। हाल ही में मुंबई में इस वेब सीरिज का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां पर अमायरा शिमर मिंट ग्रीन डिजाइनर साड़ी में नजर आईं। उनका लुक बेहद ही स्टनिंग था और एक पार्टी के लिए उनका यह शिमरी साड़ी लुक एकदम परफेक्ट है। तो चलिए देखते हैं कैसा था अमायरा का यह मिंट ग्रीन साड़ी लुक-

ऐसा था अमायरा का लुक
इस लुक में अमायरा ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा लेबल की मिंट ग्रीन साड़ी को पहना। इस ट्यूल साड़ी में गोल्डन व सिल्वर ज़री वर्क किया गया था और बार्डर पर सीक्वेंस एंब्रायडिड वर्क इसे और भी हैवी लुक दे रहा था। अमायरा ने नीवी स्टाइल में अपनी साड़ी के फ्लोर-स्वीपिंग शीर पल्लू को ड्रेप किया। अमायरा ने इस शीयर साड़ी के साथ स्ट्रैपलेस प्लेन ट्यूब स्टाइल मिंट-ग्रीन ब्लाउज को टीमअप किया। अमायरा के इस लुक को बोर्नली कैलेडीरा द्वारा स्टाइल किया गया। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हील्स कैरी किए।
वहीं एसेसरीज में अमायरा ने अनमोल ब्रांड के गोल्ड टोन्ड ईयररिंग्स और महेश नंददास ब्रांड के सिल्वर टोंड रिंग्स पहनीं। वहीं मेकअप को अमायरा ने काफी बैलेंसिंग रखा। सटल आई मेकअप और पिंक ब्लश के अलावा उन्होंने अपने ब्रो बोन को हाईलाइट किया। लिप्स के लिए उन्होंने डीप मैरून शेड को चुना। उनका यह मेकअप लुक बेहद ही ब्यूटीफुल था। वही हेयर्स में उन्होंने साइड पार्टिंग ओपन वेव्स लुक रखा।
आपको अमायरा का यह लेटेस्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
