Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Eid Outfit Ideas: इस ईद पर लें सेलेब्स से अनारकली सूट इंस्पिरेशन, दिखेंगी स्टाइलिश और स्टनिंग
अनारकली सूट की सबसे खास बात ये है कि ये कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं जाते हैं। इसके साथ ही अनारकली सूट में कई तरह से स्टाइल और डिजाइन व फैब्रिक आप का मन मोह लेते हैं। अनारकली सूट स्टाइलिश दिखने के साथ एक रॉयल लुक भी आपको देता है। आप इसे नॉर्मल डेज में पहनने के साथ पार्टी, इवेंट, त्यौहार और वेडिंग में भी पहन सकती है। एक अनारकली सूट तो हर लड़की की वॉर्डोरब में आपको जरूर मिल जाएगा। वहीं अगर आप अनारकली सूट में कुछ नया देखने की सोंच रहे तो एक बार बॉलीवुड दीवाज की ओर रूख कर सकती हैं। हम यहां पर आपको आपकी फेवरेट सेलेब्स के अनारकली सूट को शेयर कर रहे हैं, जो आपके भी जरूर मनपसंद बन जाएंगे, जिसे आप इस ईद पर आराम से कैरी कर सकती हैं -

सोनम कपूर
सोनम कपूर का ये अनारकली लुक काफी स्टनिंग और कूल है। इस लुक को आप कैरी करके किसी भी पार्टी फंक्शन या फिर फेस्टिवल पर भी पहन सकती हैं। ईद का त्योहार आने वाला है तो आप इसे कैरी करके चांद का टुकड़ा लग सकती है। सोनम का ये बंद गले और लाल रंग का अनारकली सूट जो सिल्वर प्रिंटेड है। इसे आप झुमकियों और लाइट मेकअप के साथ खुद को सेट करें।

रवीना टंडन
वहीं अगर आप रवीना टंडन के रेड अनारकली सूट को देखती है तों इसका स्टाइल भी बहुत खास है। आप इसे आराम से कैरी कर सकती हैं, साथ ही देखने में काफी एलिगेंट नजर आ रहा है। वन फोर्थ सील्व्स और बनारसी दुपट्टे के साथ आप इस लुक को पूरा कर सकती हैं और खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

करिश्मा कपूर
अनारकली सूट के साथ अगर आप किसी हल्दी फंक्शन में जाना चाहती हैं तो करिश्मा कपूर के लुक को कॉपी कर सकती है। हल्दी के लिए ये परफेक्ट हैं। साथ ही इस सूट को आप किसी और फंक्शन में भी आराम से कैरी कर सकती हैं। ईद पर आपका ये अनारकली सूट लुक लोगों को काफी पसंद आने वाला है। इस अनारकली सूट में लाइट हाथों की कढ़ाई है साथ ही चुन्नी पर भी कढ़ाई की गई है, जो उभरी हुई है। आप जुड़े और मांग टीके साथ खुद के तैयार कर सकती हैं, साथ ही आप करिश्मा की तरह स्टाइल बटुआ बैग में ले तो लुक आपका बहुत ही गॉर्जियस लगेगा।
आथिया शेट्टी
अगर आप आथिया शेट्टी की तरह सिंपल और बेसिक और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो ये अनारकली सूट को कैरी कर सकती हैं। जो कॉटन फैब्रिक पर बना हुआ है। गर्मियों के लिए आपके स्टाइल के लिए ये बेस्ट अनारकली सूट हो सकती है।
परिणीति चोपड़ा
आप परिणीति चोपड़ा की तरह अनारकली गाउन को कैरी कर सकती हैं जो देखने में काफी ज्यादा सुंदर दिखती है। इस रेड अनारकली गाउन में हैवी एम्ब्रॉयडरी है जो पूरी अनारकली गाउन पर बना हुआ है और इस अनारकली गाउन की यूएसपी है। आप इस अनारकली गाउन को किसी भी फंक्शन या ईद के त्यौहार के लिए सेलेक्ट कर सकती हैं।

शादी के फंक्शन को अटेंड करना है या फिर आप इस ईद पर नई दुल्हन हैं तो ये ऑरेंज अनारकली सूट बेहतरीन च्वाइस है। हैवी कढ़ाई और कलर से ये आपके लुक को चार चांद लगा देता है। इसमें पीतल के तार और मोती की कढ़ाई की गई हैं, जो उभरी हुई है, दुप्पटे पर भी पूरी कढ़ाई की गई है। इस लुक को कैरी करने के लिए आप साइड में झूमर और झुमके के साथ खुद को तैयार कर सकती हैं।
Image Courtesy- in.pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications