Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पार्टी में पहनना है कुछ खास तो अंकिता और श्वेता के इन धोती साड़ी लुक्स से लें आईडिया
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और श्वेता तिवारी सिर्फ परदे पर ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं और वह साड़ी को कई डिफरेंट तरीके से स्टाइल करके पहनती हैं। हाल ही में, दोनों ने एक बार फिर साड़ी लुक में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी लुक में कुछ तस्वीरें पोस्ट की। दोनों ने इस बार धोती साड़ी का विकल्प चुना। जहां एक ओर अंकिता ने प्रिंटेड ग्रे साड़ी को स्टाइल किया था, वहीं दूसरी ओर श्वेता तिवारी ने मिंट ग्रीन और पिंक शेड को अपने लुक का हिस्सा बनाया। तो चलिए देखते हैं कैसा था दोनों एक्ट्रेस का धोती साड़ी लुक-

प्रिंटेड ग्रे धोती साड़ी में अंकिता लोखंडे
इस लुक में अंकिता लोखंडे ने ग्रे धोती साड़ी पहनी, जो लेबल पाशा इंडिया की थी। उनकी इस ग्रे साड़ी में रेड और क्रीम कलर के फ्लोरल प्रिंट साड़ी के लुक को एन्हॉन्स कर रहे थे। मणिकर्णिका एक्ट्रेस ने साड़ी के पल्लू को ओपन ही कैरी किया। उन्होंने धोती साड़ी के साथ बैंड टाइप बेल्ट को स्टाइल किया, जो उनके पूरे अटायर में स्ट्रक्चर एड कर रहा था। अंकिता के इस लुक को अनुराधा खुराना और निधि कुरदा खुराना द्वारा स्टाइल किया गया। पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस ने अपनी धोती साड़ी को एक चौथाई आस्तीन वाले प्रिंटेड ब्लाउज के साथ टीमअप किया। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गोल्डन हील्स को कैरी किया। अंकिता ने अपने इस लुक में ज्वैलरी को मिनिमल ही रखा। मेकअप फ्रंट में उन्होंने कोहल आईज और पिंक लिप शेड रखा। अंकिता ने अपने हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया।

पिंक और ग्रीन धोती साड़ी में श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी अधिकतर इंडियन वियर कैरी करना ही पसंद करती हैं और हर बार उनका लुक बेहद अलग होता है। इस लुक में श्वेता तिवारी को मिंट-ग्रीन साड़ी-टाइप एसेंबल को कैरी किया, जो गजल गुप्ता के लेबल से आया था। उनके आउटफिट में धोती स्टाइल बॉटम पीस और हाफ स्लीव्स कॉलर ब्लाउज था। जिसे डिजाइनर बार्डर कट लुक दिया गया था और नेकएरिया पर गोल्डन थ्रेड वर्क किया गया था। कसौटी जिन्दगी की एक्ट्रेस ने इसके साथ पिंक दुपट्टा स्टाइल पल्लू को वन शोल्डर पर कैरी किया। उनके इस दुपट्टे पर हैवी एंब्रायडरी और व्हाइट फ्लोरल पैटर्न को बेहद खूबसूरती के साथ उकेरा गया था। वहीं इसके साथ श्वेता ने बैंड टाइप एंब्रायडिड बेल्ट को भी स्टाइल किया, जिससे उनका पूरा लुक काफी खास लग रहा था। श्वेता के इस लुक को विक्टर रॉबिन्सन द्वारा स्टाइल किया गया। श्वेता ने इसके साथ सैंडल्स को टीमअप किया। वहीं एसेसरीज में श्वेता ने गोल्ड टोन्ड मांगटीका, झुमकी, ब्रेसलेट और रिंग को कैरी किया। उनकी एसेसरीज एक्वामरीन और द ज्वेल गैलरी से आई थी। श्वेता ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए पफी पोनीटेल, कोहल आईज, पिंक आईशैडो और पिंक लिप शेड अप्लाई किया।
आपको इन दोनों एक्ट्रेस में से किसका धोती साड़ी लुक सबसे अच्छा लगा और आप इनमें से किस तरह धोती साड़ी को कैरी करना पसंद करेंगी, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
