Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
स्टाइल और फैशन के मामले में साउथ की ये हसीनाएं किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं- तस्वीरें
फैशनेबल स्टाइल और कमाल के ड्रेसिंग सेंस के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि केवल बॉलीवुड एक्ट्रेस ही अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं। साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस भी अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक के लिए काफी चर्चा में रहती हैं।

आज हम साउथ फिल्मों की उन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो ऑफ स्क्रीन काफी स्टाइलिश और स्टनिंग लुक में रहती हैं। ये सिजलिंग एक्ट्रेस फैशन सेंस में बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। चलिए देखते हैं साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस का स्टाइलिश अंदाज, जिसे आप भी फॉलो कर सकती हैं।

अनुष्का शेट्टी
अनुष्का शेट्टी साउथ की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। अनुष्का शेट्टी अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर अनुष्का शेट्टी का खूबसूरत लुक वायरल रहता हैं। अनुष्का शेट्टी के फैंस उनका ड्रेसिंग सेंस काफी पसंद हैं। अनुष्का शेट्टी अक्सर अपने आउटफिट से बी टाउन की एक्ट्रेस को टक्कर देती नजर आती हैं।

काजल अग्रवाल
साउथ की टॉप एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने फैशनेबल लुक और कमाल के ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती है। काजल अग्रवाल वेस्टर्न लुक से लेकर ट्रैडिशनल लुक में गजब की खूबसूरत लगती हैं। काजल साउथ इंडस्ट्री में अपने यूनीक फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

कीर्ति सुरेश
कीर्ति सुरेश फैशन और स्टाइलिश लुक के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। कीर्ति सुरेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर कीर्ति सुरेश अपनी फैशनेबल और ग्लैमरस फोटो शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस कीर्ति सुरेश के स्टाइलिश लुक को काफी पसंद करते हैं।

श्रुति हसन
श्रुति हसन अपने स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। श्रुति हसन के ड्रेसिंग सेंस को लड़किया काफी फॉलो करती हैं। श्रुति हसन एक्ट्रेस के साथ साथ सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर भी हैं।

सामंथा अक्किनेनी
साउथ सिनेमा में सामंथा अक्किनेनी बहुत बड़ा नाम हैं। सामंथा कई सुपरहिट फिल्म में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। उनके फैशन की बात करें तो वह इंडियन से लेकर वेस्टर्न लुक में काफी स्टाइलिश नजर आती हैं। सामंथा अक्किनेनी का साड़ी लुक भी लोगों को काफी पसंद आता है। स्टाइल के मामले में सामंथा अक्किनेनी बॅालीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं।

नयनतारा
नयनतारा साउथ सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। नयरतारा ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन अपने डिसेंट फैशन सेंस के लिए काफी चर्चा में बनी रहती हैं। नयनतारा ट्रैडिशनल आउटफिट के साथ साथ वेस्टर्न आउटफिट में भी गजब की खूबसूरत लगती हैं। नयनतारा के फैंस उनके सिंपल मेकअप कर्ली हेयरस्टाइल को काफी पसंद करते हैं।

तृषा कृष्णन
तृषा कृष्णन साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वह अपने ग्लैमरस और कमाल के ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। तृषा कृष्णन अपने फैशन सेंस के साथ किसी भी तरह का एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरती हैं। तृषा कृष्णन केजुअल आउटफिट भी बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं।

रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना अपनी शानदार एक्टिंग और स्टाइल के दम पर लोगों के दिल में राज कर रही हैं। उनके फैंस उनके स्टाइल और फैशनेबल अंदाज को काफी पसंद करते हैं। हर तरह के आउटफिट्स में रश्मिका मंदाना काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लगती हैं। रश्मिका हर तरह के आउटफिट को बहुत ही कॉन्फिडेंस अंदाज से कैरी करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











