Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
दीवाली पर मॉडर्न लुक्स में करना है रॉक, तो देखें अथिया शेट्टी, हुमा और सई मांजरेकर के यह स्टाइल
दिवाली बस आने ही वाली है और हम सभी ने दीवाली की शॉपिंग भी शुरू कर दी हैं। शॉपिंग लिस्ट में सबसे पहला नाम होता है कपड़ों का। घर की साज-सजावट के अलावा दीवाली पर नए कपड़े खरीदना और उन्हें पहनने का चलन सालों पुराना है। हालांकि, दीवाली के मौके पर अधिकतर महिलाएं साड़ी या सूट आदि का विकल्प चुनती हैं। लेकिन अगरअ आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो थोड़ा लाइट हो और आपको ट्रेन्डी दिखाए तो ऐसे में आप लाइट शरारा सेट से लेकर पैटर्न वाले कफ्तान, और सेपरेट्स आदि पर भी विचार कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको अथिया शेट्टी, हुमा कुरैशी और सई मांजरेकर के कुछ ऐसे लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें दीवाली पर आसानी से पहना जा सकता है। तो, आइए उनके आउटफिट्स लुक्स को डिकोड करें और फेस्टिव-वियर के लिए कुछ इंस्पिरेशन लें-

अथिया शेट्टी का पीच शरारा सेट
अथिया के इस लुक को संजय कुमार द्वारा स्टाइल किया गया। उन्होंने पीच कलर का फ्लोरल शरारा सेट पहना था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अथिया का यह शरारा सेट अनीता डोंगरे के लेबल से आया था। इस शरारा सेट को नेचर बेस्ड बायो-डिग्रेडेबल फैब्रिक से तैयार किया गया। उनके इस सेट में स्लीवलेस शॉर्ट कुर्ता था, जिसे चोली-स्टाइल बैक लुक दिया गया। साथ ही शरारा बॉटम्स और लाइट दुपट्टे के साथ उन्होंने खुद को स्टाइल किया। अथिया के इस शरारा सेट में फ्लोरल डिटेलिंग की गई थी। बता दें कि और चेक्ड बॉर्डर के साथ छिड़का गया था। इस शरारा सेट की कीमत लगभग 29,900 रूपए है। वहीं, उन्होंने अपने इस लुक को मिनिमल एक्सेसरीज के साथ टीमअप किया और मेकअप को पिंक टोन से हाईलाइट किया गया था। वहीं हेयर्स को उन्होंने ओपन मिडिल पार्टिंग लुक दिया। उनका यह लुक काफी सटल था, जिसमें अथिया काफी
खूबसूरत लग रही थीं।

हुमा कुरैशी का नेचर इंस्पायर्ड काफ्तान
आमतौर पर, काफ्तान को हम केवल केजुअल्स या हॉलिडे पर ही कैरी करना पसंद करते है। लेकिन हुमा कुरैशी का यह लुक दिखाता है कि किस तरह काफ्तान भी एक परफेक्ट फेस्टिव वियर भी बना सकता है। हुमा का यह काफ्तान फाल्गुनी शेन पीकॉक के लेबल से आया था। यह गहरे भूरे रंग का काफ्तान था जिसमें नेचर इंस्पायर्ड हरे पत्ते और लाल फूलों के पैटर्न को बेहद ही खूबसूरती के साथ शामिल किया गया था। काफ्तान में एक साइड स्लिट था। हुमा कुरैशी की यह काफ्तान ड्रेस उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो पारंपरिक परिधान से अलग कुछ आरामदायक पहनना चाहते हैं। उन्होंने अपने इस आउटफिट के साथ सिल्वर हील्स को पेयर किया। वहीं ब्लू-टोन्ड फ्लोरल इयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। जहां तक बात उनके मेकअप की है, उन्होंने इसे रेड-टोन्ड लिप शेड, कंटूरेड चीकबोन्स और स्मोकी कोहल लुक दिया। हाइलाइट किए गए बालों ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए।

सई एम मांजरेकर का सेपरेट्स लुक
दबंग 3 की अभिनेत्री, सई एम मांजरेकर ने अपने सेपरेट्स के जरिए एक फेस्टिवल गोल दिया। उन्होंने हल्के बेज रंग के सेपरेट्स पहने थे जिन्हें पायल सिंघल ने डिजाइन किया था और उनके इस लुक को मालविका टाटर द्वारा स्टाइल किया गया। उनके सेपरेट्स में एक स्लीवलेस ब्लाउज और एक स्कर्ट थी। इस लुक में सई ने दुपट्टे को स्किप किया था, जिसके कारण उनका लुक इंडो-वेस्टर्न टच दे रहा था। हालांकि, इस तरह सेपरेट्स के साथ दुपट्टा कैरी करना भी एक अच्छा आईडिया हो सकता है। वहीं, अपने लुक को उन्होंने अपने लुक को क्यूरियो कॉटेज के गोल्ड ज्वैलरी से कंप्लीट किया। मेकअप को उन्होंने बेहद ही लाइट रखा।



Click it and Unblock the Notifications
