Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Basant Panchami : येलो आउटफिट में दिखना है गॉर्जियस, तो इन एक्ट्रेसेस से लें इंस्पिरेशन
साल 2023 का दूसरा त्योहार जल्द आने वाला है, जिसकी वजह से हर तरफ आप एक अलग ही चमक देखेंगे। बसंत पंचमी और पीला रंग एक दूसरे के पूरक हो चुके हैं। बसंत पंचमी से बसंत के मौसम का स्वागत होता है। ठंड कम होने लगती है और मौसम दिल के खुश करने वाला होने लगता है। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन पीले रंग एक अलग ही छटा बिखेरता है। पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। अगर आप भी बसंत पंचमी के दिन, सरस्वती पूजा के दौरान खुद के स्टाइल दिखाना चाहती हैं तो यहां पर ट्रेडिंग येलो आउटफिट के बारें में आप जान सकती हैं। जिसको कैरी करके आप बसंती मौसम में खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आएंगी।

Fashion Tips: मोनोक्रोमैटिक लुक के लिए येलो शेवरॉन लहंगा
आप दिया मिर्जा के इस आउटफिट को कॉपी कर सकती हैं। जिसने उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया है। पीला रंग उनके चेहरे पर अलग ही कशिश बिखेर रहा है। वन-शोल्डर ब्लाउज़ के साथ इस लहंगे को को आप सरस्वती पूजा में कैरी कर सकती हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

Fashion Tips: वन-शोल्डर आउटफिट
आपकी सरस्वती पूजा के दौरान वन-शोल्डर आउटफिट को आप कैरी कर सकती हैं। जो दिखने में ईजी और बहुत आकर्षक है। आप इस आउटफिट को आगे भी किसी पार्टी में आराम से वियर कर सकती हैं। कॉकटेल पार्टियों में आप वेस्टर्न सिलुएट्स के साथ इंडो आउटफिट के साथ अपनी चमक बिखेर सकती है।

Fashion Tips: फ्लोरल एम्ब्रॉएडर्ड येलो काफ्तान स्टाइल कुर्ता
आप बसंत पंचमी पर स्टाइलो लुक के लिए फ्लोरल एम्ब्रॉएडर्ड मोटिफ्स के साथ येलो काफ्तान कुर्ता स्टाइल कर सकती हैं। आप इसे लहंगा और बेल्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। ये आउटफिट रॉ सिल्क पर बेस्ड है, जिसमें खूबसूरत कशीदाकारी की गई है, और फ्लोरल मोटिफ वर्क के साथ पूरा आउटफिट एक अलग ही लुक में नजर आ रहा है।

Fashion Tips: एम्ब्रॉएडर्ड जैकेट-बस्टियर आउटफिट
आप भी परिणीति चोपड़ा की तरह इस त्योहार पर एम्ब्रॉएडर्ड जैकेट-बस्टियर आउटफिट बड़े आराम से कॉपी कर सकती हैं। आप इस लुक के साथ जब पूजा में शामिल होंगी तो सबकी नजरें सिर्फ आप पर होंगी इस पीले रंग के साथ चमकदार आउटफिट के साथ आप थोड़ा सा इतरा सकती हैं।

Fashion Tips: येलो ऑर्गेना साड़ी
आप बसंत पंचमी पर साड़ी वियर कर सकती हैं जो हमेशा ट्रेंड में बनी रहती है, कभी आउट नहीं होती। आप शिल्पा शेट्टी की इस येलो ऑर्गेना साड़ी से इंसपिरेशन ले सकती हैं। साथ ही एक बंद गले वाले क्रॉप टॉप के साथ जोड़ सकती हैं, जो आपके लुक को स्टनिंग कर देगा।
Image Courtesy- https://in.pinterest.com/



Click it and Unblock the Notifications