Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
भूमि के यह पैंट स्टाइल आईडियाज बदल देंगे आपका लुक
भूमि पेडनेकर की दमदार एक्टिंग का हर कोई कायल है। अपनी पहली फिल्म में बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने जिस तरह बॉडी ट्रांसफोरमेशन किया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। अब स्लिम लुक पाने के बाद भूमि अक्सर अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करती रहती हैं। हाल ही में भूमि ने अपने रेट्रो और कंटेपरेरी लुक से सबको इंस्पायर्ड किया। भूमि के इन दोनों लुक्स को तान्या घावरी द्वारा स्टाइल किया गया। जहां उनका एक लुक रेट्रो-इंस्पायर्ड था और वहीं, दूसरा बिल्कुल कंटेपरेरी था। उनके यह दोनों ही लुक फैशन के नए गोल्स सेट कर रहे थे। तो चलिए देखते हैं कैसे थे भूमि के यह डिफरेंट लुक्स-

भूमि पेडनेकर का रेट्रो लुक
भूमि पेडनेकर ने रेबेका वल्नेस आउटफिट में रेट्रो लुक को फ्लॉन्ट किया। उन्होंने पिंक के साथ ब्लैक कलर को टीमअप करके पहना। उनका पिंक टॉप हाई-नेक और फ्लेयर्ड स्लीव्स वाला था, जिसमें ब्लैक पोल्का डॉट को बेहद खूबसूरती के साथ शामिल किया गया था। भूमि ने इस हाई नेक टॉप के साथ हाई वेस्ट ब्लैक पैंट को स्टाइल किया। अपने लुक को एसेसराइज करने के लिए भूमि ने मीशो ब्रांड के गोल्ड टोन्ड ईयररिंग्स को कैरी किया। वहीं मेकअप में भूमि ने ग्लॉसी पिंक लिप शेड रखा। पोनीटेल ने उनका स्टाइलिश लुक कंप्लीट किया।

भूमि पेडनेकर का कंटेम्परेरी लुक
दूसरे लुक के लिए, भूमि पेडनेकर ने मॉडर्न लुक चुना। इस लुक में भूमि ने येलो कॉलर्ड टॉप के साथ हाई वेस्ट ब्राउन पैंट को स्टाइल किया। भूमि का यह लुक बेहद ही स्टनिंग लग रहा था। भूमि ने इस आउटफिट के साथ ब्राउन कलर की सैंडल्स को स्टाइल किया, जो उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रही थी। एसेसरीज में भूमि ने शाहीन अब्बास ब्रांड के गोल्ड टोन्ड ईयररिंग्स को कैरी किया। मेकअप में भूमि ने पिंक लिपशेड और पिंक आईशैडो लुक रखा। बाला एक्ट्रेस ने पोनीटेल हेयरस्टाइल से अपने लुक को कंप्लीट किया।
आपको भूमि पेडनेकर का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications