Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भूमि, वाणी और जान्हवी की तरह पहनें स्लिट ड्रेस और दिखें स्टनिंग
चाहे वे शूटिंग के लिए बाहर निकलना हो या फिर रेड कार्पेट इवेंट में भाग लेना हो, बॉलीवुड डीवाज़ यह सुनिश्चित करती हैं कि वह हमेशा बेहद फैशनेबल और स्टाइलिश नजर आएं। हाल ही में भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और वाणी कपूर के साथ भी ऐसा ही हुआ। दरअसल, तीनों बॉलीवुड अदाकाराओं ने अलग-अलग इवेंट्स के लिए खुद को स्लिट ड्रेसेस में स्टाइल किया, जिसमें उनका लुक बस देखते ही बन रहा था। जबकि भूमि और जान्हवी ने क्रमशः सफेद और लाल रंग के आउटफिट को अपने लुक का हिस्सा बनाया, वहीं वाणी ने येलो कलर में खुद को स्टाइल किया। तो, चलिए हम उनके आउटफिट्स पर बारीकी से नज़र डालें और इसे फैशन गोल्स के लिए डिकोड करें।

व्हाइट प्रिंटेड ड्रेस में भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर हाल ही में एक स्लीवलेस प्लंजिंग नेकलाइन व्हाइट ड्रेस में नजर आईं। इस आउटफिट में वह समर्स फैशन गोल्स को सेट कर रही थीं। दम लगा के हईषा एक्ट्रेस की इस सुंदर मिडी ड्रेस में छोटे रेड कलर के डॉटेड प्रिंट्स और थाई हाई स्लिट लुक भूमि के लुक को और भी खास बना रहा था। भूमि ने पिंक सैंडल के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया और सिल्वर-टोंड इयररिंग्स और गोल्ड-टोंड नेक पीस के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया। वहीं हेयरस्टाइल में भूमि ने हाफ ओपन लुक कैरी किया। वहीं कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए भूमि ने पिंक मास्क पहना। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए भूमि ने मैचिंग स्लिंग बैग को कैरी किया।

रेड स्लिट ड्रेस में जान्हवी कपूर
रूही के प्रमोशन के दौरान जान्हवी कपूर को एक स्ट्रैपलेस प्लंजिंग-नेकलाइन वाली रेड ड्रेस में स्पॉट किया गया, जो लेबल वल्ड्रिन साहिती से आया था। उसकी बॉडी-हगिंग ड्रेस पर शॉर्प प्लीट्स और एक थाई-हाई साइड स्लिट लुक बेहद अच्छा लग रहा था, इसमें जान्हवी के टोन्ड लेग्स उन्हें एक स्टाइलिश टच दे रहे थे। बैक से फ्लोर लेंथ पैनल उनके आउटफिट को एक ड्रामेटिक लुक दे रहे थे। जान्हवी के इस लुक को मोहित राय द्वारा स्टाइल किया गया। दिवा ने अपनी इस रेड ड्रेस के साथ सैंडल्स को पेयर किया और अपने लुक को एसेसराइज करने के लिए सिल्वर-टोनिंग ईयररिंग्स का सहारा लिया। जान्हवी ने अपने कर्ल किए हुए हेयर्स को ओपन लूज लुक ही दिया। वहीं मेकअप फ्रंट में, जान्हवी ने फिल्ड ब्रो, कोल्ड आईज, कंटूरेड चीकबोन्स और रेड लिप टिंट से अपने लुक को उभारा।

एक पीले रंग की स्लिट ड्रेस में वाणी कपूर
वाणी कपूर ने इस लुक में लाइट येलो कलर के स्कर्ट-टॉप वाले सेट को चुना, जो लेबल सिनसली रिया से आया था। उसके सेट में एक स्ट्रैपलेस क्रॉप टॉप शामिल था, जिसमें कमर और पीठ पर क्रिस-क्रॉस डिटेलिंग थी। वाणी के इस लुक को मोहित राय द्वारा स्टाइल किया गया। दिवा ने अपनी क्रॉप टॉप को प्लेन मैचिंग स्कर्ट के साथ पेयर, जिसमें थाई-हाई साइड स्लिट थी। दिवा ने अपने इस लुक को एसेसरीज फ्री रखा। वहीं मेकअप में वाणी ने फिल्ड आईब्रो, कोहल आईज, मस्कारा, सॉफ्ट ब्लश और ग्लॉसी पिंक लिप्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।
तो, आपको भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और वाणी कपूर में से किसका स्लिट ड्रेस लुक सबसे अच्छा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
