Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
अपकमिंग फेस्टिव सीजन में भूमि की तरह पहन सकती हैं स्टाइलिश लहंगा
वैसे तो भूमि पेडनेकर इंडियन से लेकर वेस्टर्न वियर में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करती हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से भूमि पेडनेकर साड़ी से लहंगे जैसे इंडियन वियर में ही नजर आ रही हैं। हर इंडियन वियर आउटफिट में उनका लुक बेहद स्टनिंग और गार्जियस नजर आती हैं। हर लहंगा लुक में वह फेस्टिव व वेडिंग के लिए न्यू फैशन गोल्स सेट कर रही हैं। हाल ही में, भूमि ने द पीकॉक मैगज़ीन के फरवरी 2021 के अंक के लिए कवर स्टार के रूप में नजर आई। इस मैगजीन के फोटोशूट के लिए वह आइवरी कलर के लहंगे में नजर आईं। तो चलिए देखते हैं कैसा था भूमि का यह लेटेस्ट लहंगा लुक-

इस लुक में भूमि पेडनेकर ने स्टनिंग आइवरी कलर लहंगा पहना था, जिसमें नेट फैब्रिक पर रेड, पिंक और ग्रीन एंब्रायडिड पैटर्न लहंगे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहा था। भूमि के लहंगे में सटल शीन एलीमेंट भी था। सांड की आंख एक्ट्रेस ने इस लहंगे को हाफ स्लीव्ड प्लंजिंग नेकलाइन बोल्ड ब्लाउज के साथ टीमअप किया। जिसमें चेक्ड पैटर्न और टैसल बॉर्डर था। दुर्गामती एक्ट्रेस के इस लुक को हू व्हॉर व्हॉट वेन द्वारा स्टाइल किया गया। भूमि ने इस आइवरी कलर के लहंगे के साथ एक कंधे पर ब्लश-पिंक हाइटेड मल्टी पैनल-टाइप पीस लपेटे थे, जो एक दुपट्टे का फील दे रहे थे।
भूमि का यह लहंगा फाल्गुनी शेन पीकॉक इंडिया के लेबल से आया है। दम लगा के हईशा एक्ट्रेस ने संदीप नारंग के हजूरीलाल ब्रांड के मल्टी-लेयर्ड सिल्वर-टोंड नेकपीस और ब्रेसलेट से अपने लुक को एसेसराइज किया। पेस्टल पिंक नेल पेंट के साथ उन्होंने अपने लुक में चार चांद लगा दिए। वहीं मेकअप फ्रंट में, फाउंडेशन और कंसीलर से मेकअप बेस अप्लाई करने के बाद पिंक आईशैडो, ब्लैक कोहल और न्यूड पिंक लिपशेड रखा। वहीं हेयर्स को उन्होंने साइड पार्टिड ओपन वेव्स लुक दिया।
आपको भूमि का यह लेटेस्ट लुक कैसा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications