Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट निक्की तंबोली इन रफल्स ड्रेस में लग रही हैं बेहद ब्यूटीफुल
बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंअ निक्की तंबोली इस सीजन की फैशनिस्ता है। एक मॉडल रह चुकी निक्की तम्बोली ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। निक्की वीकेंड का वार से लेकर अन्य दिनों के लिए कई स्टाइलिश आउटफिट्स को अपने लुक का हिस्सा बना चुकी हैं। बिग बॉस के घर में उनका हर लुक बेहद इंस्पायरिंग होता है। निक्की तम्बोली फैशन चार्ट पर उच्च स्कोर कर रही हैं। बॉडी-हगिंग पोल्का-डॉटेड आउटफिट्स के लेकर कट आउट्स आउटफिट्स में वह अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करती रहती हैं। हाल ही में निक्की तंबोली ने वॉयलेट कलर की फ्लोरल ड्रेस को कैरी किया, जिसमें उनका लुक काफी एलीगेंट नजर आ रहा था। उनके इस आउटफिट की खास बात यह है कि इसमें उनका लुक ग्रेसफुल होने के साथ-साथ बेहद अफोर्डेबल भी था। इसलिए यंग गर्ल्स निक्की के इस आउटफिट को खुद भी कैरी कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं कैसा था निक्की का यह फ्लोरल ड्रेस लुक-

इस लुक में निक्की ने क्लोसेट ह्यूज लेबल की वॉयलेट कलर फ्लोरल ड्रेस को कैरी किया। जिसकी कीमत महज 1799 रूपए है। इस कॉटन पालिएस्टर ब्लेंड फैब्रिक वॉयलेट ड्रेस में लाइट पिंक और लाइट ग्रीन कलर के फ्लोरल प्रिंट्स इसे एक फेमिनिन लुक दे रहे थे। निक्की की इस वी प्लंजिंग नेकलाइन ड्रेस में हाफ पफ स्लीव्स लुक और ब्रेस्ट लाइन से नीचे रफल्स लुक दिया गया है। क्लोसेट ह्यूज लेबल के इस टोरंटो विंटेज ड्रेस के साथ निक्की ने मेकअप को बेहद ही लाइट रखा है।
मेकअप फ्रंट में निक्की ने लाइट बेस के साथ ब्लैक लाइनर और न्यूड कलर लिप्स लुक रखा है। वहीं हेयर्स में निक्की ने मिडिल पार्टिग ओपन हेयर लुक रखा है।
बोल्डस्काई टिप- निक्की ने इस आउटफिट में अपने लुक को सिंपल रखा है। लेकिन आपइस आउटफिट को विंटर में आउटिंग के दौरान कैरी करना चाहती हैं तो इसके साथ लॉन्ग चेन या स्लीक पर्ल नेकपीस टीमअप कर सकती हैं। साथ ही आप लॉन्ग कोट को भी स्टाइल करें।
आपको निक्की तंबोली का यह फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
