Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बिग बॉस 14 कंटेस्टेट पवित्रा पूनिया के वॉर्डरोब से लें इंस्पिरेशन, देखें बेस्ट साड़ी लुक
बिग बॉस 14 की शुरुआत हो चुकी है। बिग बॉस 14 में इस बार टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पूनिया का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा हैं। पवित्रा पूनिया टीवी जगत का जाना पहचाना चेहरा हैं। वह लव यूज जिंदगी, कलींरे, नागिन 3, डायन, एमटीवी स्पिल्ट्सविला और ये है मोहब्बतें सीरियल में नजर आ चुकी है। सीरियल में पवित्रा नेगेटिव किरदार में नजर आ चुकी हैं।

पवित्रा अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने स्टाइलिश और फैशनेबल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। पवित्रा वेस्टर्न आउटफिट से लेकर इंडियन आउटफिट्स को बहुत ही स्टाइलिश तरीके से कैरी करती हैं। पवित्रा बिग बॉस 14 के प्रीमियर पर गोल्डन कलर की साडी में नजर आई थीं। चलिए देखते हैं पवित्रा के बेस्ट साड़ी लुक।

डार्क गोल्डन साड़ी में पवित्रा पूनिया
पवित्रा पूनिया इन दिनों बिग बॉस 14 में अपने फैशन सेंस से धमाल मचा रही हैं। बिग बॉस के पहले दिन पवित्रा पूनिया डार्क गोल्डन साड़ी पहने नजर आई थीं। उनकी साड़ी पर ब्लैक कलर का सीक्वेंस बॉर्डर लगा हुआ था। डार्क गोल्डन के साथ उन्होंने ब्लैक सीक्वेंस ब्लाउज पहना था। डीप नेकलाइन ब्लाउज में वह बेहद स्टाइलिश लग रही थी।

डार्क पिंक सीक्वेंस साड़ी में पवित्रा पूनिया
बिग बॉस 14 कंटेस्टेट पवित्रा पूनिया को एथनिक आउटफिट में ग्लैमरस तड़का लगाना बहुत ही अच्छे से आता है। उनके इस साड़ी को ही देख लीजिए, उन्होंने शिमरी डार्क पिंक साड़ी पहनी हुई हैं। साड़ी के साथ उन्होंने बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ हैं। इस शिमरी साड़ी में एक्ट्रेस अपना फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। अगर आप नाइट पार्टी में सिजलिंग लुक कैरी करना चाहती है तो पवित्रा पूनिया के आउटफिट आपके लिए बेस्ट है।

रेड साड़ी में पवित्रा पूनिया
बिग बॉस के घर में पवित्रा पूनिया का जबदस्त वॉर्डरोब कलेक्शन देखने को मिल रहा है। उनके साड़ी लुक की बात करें तो रेड कलर की साड़ी में एक्ट्रेस पवित्रा पूनिया गजब की सुंदर लग रही हैं। रेड साड़ी स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पवित्रा ने मिड पार्टीशन हेयर डू के साथ स्लीक बन हेयरस्टाइल बनाया है। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने कॉपर और ब्लैक आइशैडो लगाया हुआ है। रेड साड़ी के साथ उन्होंने रेड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है। करवा चौथ पर आप स्टाइलिश लुक चाहती है तो पवित्रा के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं।

व्हाइट साड़ी में पवित्रा पूनिया
व्हाइट साड़ी में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही हैं। पवित्रा ने रेड ब्लाउज के साथ व्हाइट साड़ी पहनी हुई हुई हैं। व्हाइट साड़ी और खुले बालों में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। व्हाइट साड़ी के साथ उन्होंने झुमका कैरी किया हुआ है। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने स्मोकि आई मेकअप और रेड लिपस्टिक लगाई हुई हैं। रेड लिपस्टिक में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। दुर्गा पूजा में आप पवित्रा पूनिया के इस लुक को कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
