Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
बिपाशा बसु की मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें
आज कल सेलेब्रिटीज अपनी मेहंदी सेरेमनी को शादी से भी बढ़ कर एहमियत देते हैं और उसे बड़ी ही धूम-धड़ाके के साथ मनाते हुए दिखते हैं।
सालों के इंतजार के बाद बिपाशा और करण अब एक दूसरे के होने वाले हैं लेकिन उससे पहले बिपाशा बसु ने खुद की मेंहदी सेरेमनी में क्या पहना, इसे जानने के लिये उनके फैंस बेकरार हो रहे हैं।

आज बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर की मेहंदी सेरेमनी है चल रही है। इस सेरेमनी के लिये उन्होनें पिंक थीम का चुनाव किया है, जिसके चलते बिपाशा ने लाइट पिंक कलर की बड़ी ही प्यारी सी साड़ी पहनी है।

ट्विटर और इंस्टाग्राप पर #monkeywedding हैशटैग से बिपाशा और करण की पिक्स बड़े ही धडल्ले से वायरल हो रही हैं। बिपाशा ने जो मेहंदी की पिक्स शेयर की हैं, उसमें वो काफी सुंदर लग रही हैं।

उनकी इस पिंक साडी में वाइट लेस और वाइट इंब्रॉयड्री का काम किया गया है, जो कि करण के वाइट कुर्ते के साथ बिल्कुल फिट बैठ रही थी। बिपाशा और करण दोनों ही एक साथ मेहंदी सेरेमनी के लिये पहुंचे।

कुछ ही घंटो के बाद बिपाशा ने अपनी साड़ी बदल कर पेस्टल पिंक रंग का लहंगा पहना जो कि डिजायनर अनुश्री रेड्डी दृारा डिजाइन किया हुआ था।
पिंक लहंगे के साथ गोल्डन सीक्विन ब्लाउज़ काफी फब रहा था। इसके आलावा बिपाशा ने सिर पर फ्लोरल एक्सेसरीज़ पहनी हुई थी और बालों को कर्ल कर के खुला छोड़ रखा था।
वहीं दूसरी ओर अगर बात करें करण सिंह ग्रोवर की तो वाइट बगल बंध कुर्ते में वो भी कुछ कम नहीं लग रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications
