Latest Updates
-
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर
विंटर सीजन में ब्लेजर आउटफिट्स को बनाएं अपना फैशन, इन एक्ट्रेस से लें इंस्पीरेशन

विंटर सीजन में अपने फैशन के लिए एक स्टाइलिश आउटफिट की तलाश कर रहे हैं? महिलाएं ठंड के मौसम में ऑफिस से लेकर पार्टियों के लिए एक ऐसे पहनावें को ढुंढती हैं, जिन्हें वो हर जगह कैरी कर सकें। ऐसे में आपके पास ब्लेजर सबसे अच्छा ऑप्शन है। ऑफिस के लिए इसे स्टाइलिश स्नीकर्स के साथ कैरी करें, और नाइट आउट के लिए टर्टलनेक और हील्स के साथ कैरी करें। किसी पार्टी या ऑकेजन के लिए अपनी पसंद के लिए ब्लेजर को चुनें। जैसे कि मखमली, रेशम या ग्लेन प्लेड में ब्लेजर ड्रेस को अपना आउटफिट चुनें। इसके साथ आप लॉन्ग पेंट या शॉर्ट स्कर्ट के साथ पैयर कर सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ ब्लेजर लुक लेकर आए हैं। जिन्हें आप इस सीजन में अपने ऑफिस से लेकर पार्टी के लिए भी कैरी कर सकती हैं।

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी ऐब्स्ट्रैक्ट ब्लैक एंड व्हाइट डेविड कोमा ब्लेजर ड्रेस में बहुत सुंदर दिख रही हैं। शॉर्ट ब्लेझर पर स्टार की प्लंजिंग नेकलाइन नीचे एक ब्लैक लेस टॉप के साथ मेच कर रही है। उन्होने अपने इस लुक के साथ थाई-हाई बूट्स कैरी किये हैं, जो विंटर फैशन स्टाइलिंग के लिए बेहतर है। दीपिका पादुकोण ने एक स्लीक साइड-पार्टेड लो पोनीटेल से खुद को नया लुक दिया है।

नोरा फतेही
नोरा फतेही अपने डांस फूव्स और क्यूनेस के लिए जानी जाती हैं। फिर ताहे वो कोई भी आउटफिट कैरी कर लें, सभी में उनकी हॉटनेस नजर आती है। अपनी अदाओं से लोगों का ध्यान अपनी और खिंचने वाली एक्ट्रेस सफेद ब्लेज़र में बहुत एक्ट्रेक्टिव नजर आई। उनके इस आउटफिट में डबल पैच पॉकेट हैं। उसके अंदर एक प्लंजिंग नेकलाइन के साथ एक मेश ब्रालेट भी शामिल है। उन्होंने झुमके और एक बड़े, सुनहरे नेकपीस के साथ अपनी मौजूदगी को बढ़ाया है। अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने गुलाबी लिपस्टिक, स्पार्कली आईशैडो और आईलाइनर चुना।

मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वो अपने साथ कभी भी कोई नया एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरती हैं। फिर चाहें रेड कार्पे इवेंट्स की बात है, या किसी सेल्ब के घर पार्टी की। उस पार्टी में कैसे चमकना हैं, मलाइका अरोड़ा बहुत अच्छे से जानती हैं। अपने इस नए लुक में एक्ट्रेस काफी ग्रेसफूल लग रही हैं। फुल स्लीव्स वाली इस मिनी ब्लेजर ड्रेस को शांतनु निखिल ने डिजाइन किया है। दिवा ने पेन्सिल हील्स के साथ इसे कैरी किया है। काले स्टॉकिंग्स से अपने आउटफिट को कम्प्लीट किया है। इस लुक के साथ मलाइका ने एक चोकोर नेकपीस भी पहना है। आई मेकअप, साइनिंग लिप्स, चमकती पलकें और काली आंखों के साथ अपना मेकअप किया है। इस लुक में मलाइका अरोड़ा बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।

कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी ने मोनोक्रोम बैंग के साथ ब्लेज़र ट्रेंड को अपनाया है। जिसे कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकती है। कियारा की ये ड्रेस लक्ष्मी लेहर ने डिजाइन की है। जिसमें फ्रंट टाई-अप के साथ फुल-स्लीव ब्लेज़र, ट्विन पॉकेट्स और दोनों स्लीव्स पर कई बटन लगाए गए हैं। इस तरह के ब्लेजर आप शॉर्ट्स या फूल पेंट के साथ भी कैरी किया जा सकता है। अपने इस लुक को एक्ट्रेक्टिव बनाने के लिए कियारा ने पेंसिल हाई हील्स कैरी की हैं। गोल्ड स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ अपने पॉलिश किए हुए लुक को पूरा किया है। उनके लिप्स पर गुलाबी रंग की लिपिस्टिक आंखों में काजल लोगों का ध्यान उनकी और खींचने के लिए काफी है।

मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर का फैशन लोगों को काफी पसंद आता है। मानुषी ने अपने फैंस को हमेशा अपने यूनिक फैशन सेंस से आकर्षित किया है। इस बार एक्ट्रेस ने पीले रंग ब्लेजर से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। लैपेल कॉलर और बटन के साथ अपने इस लुक में मानुषी बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होने अपने आउटफिट को भूरे रंग के बगुएट और घुटने तक के भूरे बूटों के साथ कंप्लीट किया है। जो एक आकर्षक फैशन स्टेटमेंट बना गया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उन्होने अपने हेयरस्टाइल को टेढ़ी-मेढ़ी पोनीटेल और कम से कम मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications