Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
भूमि की तरह वेडिंग फंक्शन में आप भी पहन सकती हैं पेस्टल लहंगा
जब भी वेडिंग फंक्शन की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में लहंगा पहनने का विचार ही आता है। फिर भले ही आप ब्राइड की बहन हों या दोस्त, एथनिक वियर लहंगे की बात ही कुछ अलग है। वैसे तो लहंगे में आप स्टाइल से लेकर कलर तक में कई वैरायटीज को चुन सकती हैं, लेकिन स्प्रिंगटाइम वेडिंग सीजन में पेस्टल शेड्स कैरी करना सबसे अच्छा माना जाता है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें वह पेस्टल ब्लू कलर के लहंगे में नजर आ रही थीं। इस ब्यूटीफुल पेस्टल लहंगे में भूमि का लुक बेहद ही स्टनिंग और एलीगेंट नजर आ रहा था। साथ ही वह अपकमिंग वेडिंग सीजन के लिए भी न्यू फैशन गोल्स सेट कर रही थीं। तो चलिए देखते हैं कैसा था भूमि का यह लेटेस्ट लुक-

इस लुक में सांड की आंख एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत पेस्टल ब्लू लहंगा पहना था, जो डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से आया था। इस लहंगे में डेलिकेट पर्ल के साथ-साथ जटिल बैडला और थ्रेड वर्क किया गया था, जो लहंगे की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा था। दुर्गावती एक्ट्रेस ने अपने फ्लेयर्ड स्ट्रक्चर्ड लहंगे को स्लीवलेस प्लंजिंग-नेकलाइन के साथ हैवी एंब्रायडिड चोली के साथ टीमअप किया। इस लहंगे के साथ भूमि ने अपने एक कंधे पर शीयर फ्लोरल प्रिंटेड और गोल्डन स्ट्राइप्स दुपट्टा कैरी किया। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हील्स का सहारा लिया। भूमि के इस लुक को प्रणिता शेट्टी द्वारा स्टाइल किया गया।

भूमि ने अपने लुक को छोटे गोल्ड-टोन्ड स्टड्स और हैवी चोकर के साथ एक्सेसराइज़ किया जो डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के लेबल से आया था। वहीं अगर बात बाला एक्ट्रेस के मेकअप की हो तो वह भी बेहद रिफ्रेशिंग था। फाउंडेशन और कंसीलर से बेस बनाने के बाद उन्होंने अपने टी-जोन को हाईलाइट किया। वहीं ब्लैक कोहल, पिंक और पर्पल आईशैडो व ग्लॉसी पिंक लिप शेड से उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। उन्होंने अपने हेयर्स को साइड पार्टिंग ओपन वेव्स लुक दिया।
हमें तो भूमि का यह लुक बेहद ही पसंद आया। आपको भूमि का यह लुक कैसा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications