Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
रेड ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही हैं कैटरीना कैफ, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक ऐसी अदाकारा है, जिसका स्टाइलिंग सेंस काफी वर्सेटाइल है। वह अपने वार्डरोब में हर तरह के आउटफिट रखती हैं। कभी वह साड़ी व लहंगे जैसे एथनिक वियर में अपनी खूबसूरत अदाओं से सबको दीवाना बनाती हैं, वहीं कभी वह वेस्टर्न वियर कैरी किए हुए नजर आती है। हालांकि उनके हर लुक की खास बात यह होती है कि उनका लुक में बेहद ही स्टनिंग और एलीगेंट होता है। इसलिए हर उम्र की महिलाएं कैटरीना कैफ के स्टाइल से इंस्पिरेशन लेकर अपने लुक को अपडेट कर सकती हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ रेड कलर की वेस्टर्न ड्रेस में अपना स्टाइल फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस रेड ड्रेस में कैटरीना कैफ का लुक काफी अपीलिंग था। तो चलिए देखते हैं कैसा था बॉलीवुड एक्ट्रेस

कैटरीना कैफ का लुक-
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सैफ्रन द्वारा डिजाइन की गई वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं। इस ऑफ शोल्डर ड्रेस में फ्रंट से ट्विस्टेड नॉट इसे बेहद स्टाइलिश बना रही थी। आउटफिट के अपर लुक में प्लीटेड स्टाइल उनकी ड्रेस को एक यूनिक लुक दे रहा है। वहीं, इस रेड ड्रेस में लोअर को प्लीटेड स्कर्ट लुक दिया गया। कैटरीना का यह रेड ड्रेस लुक बेहद की एलीगेंट लग रहा था। कैटरीना के इस लुक को अमीषा पटेल द्वारा स्टाइल किया गया था।
वहीं अगर मेकअप की बात हो तो कैटरीना ने अपनी रेड ड्रेस से मैचिंग रेड लिपस्टिक को मेकअप का हिस्सा बनाया। वहीं आईमेकअप को कैटरीना ने मिनिमम ही रखा। ब्लैक लाइनर और मस्कारे से उन्होंने अपनी आईज की खूबसूरती को उभारा। इसके अलावा कैटरीना ने टी जोन को हल्का हाईलाइट किया और चीक्स पर पिंक ब्लश लगाया। हेयर्स में कैटरीना ओपन हेयर लुक रखा।आपको कैटरीना कैफ का यह लेटेस्ट रेड ड्रेस लुक कैसा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
