Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फुल स्लीव्स ब्लाउज में बेहद ब्यूटीफुल नजर आती हैं कैटरीना, यकीन ना हो तो पढ़े यह लेख
जब साड़ी या लहंगे में खुद को स्टाइल करने की बात होती है तो सबसे पहले मन में यही ख्याल आता है कि उसके ब्लाउज को एक अलग तरह से सिलवाया जाए, ताकि साड़ी या लहंगे में लुक एकदम नजर आए। अधिकतर महिलाएं स्लीवलेस ब्लाउज से लेकर हाफ स्लीव्स ब्लाउज सिलवाना अधिक पसंद करती हैं। लेकिन फुल स्लीव्स ब्लाउज के बारे में जल्दी से कोई नहीं सोचता। लेकिन फुल स्लीव्स ब्लाउज में भी आप काफी एलीगेंट और गार्जियस नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक नहीं बल्कि कई मौकों पर एथनिक वियर जैसे साड़ी व लहंगे के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज को टीमअप करके पहन चुकी हैं। तो चलिए आज हम आपको उनके ही कुछ फुल स्लीव्स ब्लाउज लुक्स के बारे में बता रहे हैं-

फ्लोरल पिंक साड़ी
इस लुक में कैटरीना बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही थीं। इस लुक में उन्होंने लाइट पिंक कलर की फ्लोरल साड़ी पहनी थीं, जो सब्यसाची के लेबल से आई थी। इस खूबसूरत साड़ी को कैटरीना ने फुल-स्लीव्स ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया। साथ ही अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने एक मैचिंग बेल्ट को भी टीमअप किया। लाइट मेकअप और मिडिल पार्टिंग स्लीक ओपन हेयर से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था।

ब्लैक लहंगा लुक
कैटरीना का यह लुक एकदम क्लासी था और किसी भी फंक्शन में इसे आसानी से पहना जा सकता है। इस लुक में कैटरीना ने सब्यसाची ब्रांड के ब्लैक लहंगे को कैरी किया। उन्होंने हाई नेक फुलस्लीव्स ब्लाउज के साथ ब्लैक फ्लोरल प्रिंट हाई वेस्ट लहंगे और मैचिंग दुपट्टे को वन शोल्डर पर कैरी किया। एक स्टेटमेंट सिल्वर चोकर नेकलेस, स्मोकी आईज़ और एक स्लीक हेयरडू ने एक्ट्रेस के ग्लैम लुक को पूरा किया।

रेड लहंगा लुक
कैटरीना अक्सर सब्यसाची के एथनिक वियर को फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ पहनना पसंद करती हैं। यह रेड लहंगा भी सब्यसाची के लेबल से ही आया था। इस लुक में कैटरीना ने ब्राइडल रेड लहंगा विद गोल्ड बार्डर को डीप नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ कैरी किया। यह मिड वेस्ट लहंगा उन पर काफी अच्छा लग रहा था। इसके साथ कैटरीना ने माथे पर छोटी सी बिन्दी, कोहल आईज और रेड लिप्स लुक रखा। वहीं हेयर्स को उन्होंने मिडिल पार्टिंग ओपन लुक ही दिया।
आपको इनमें से कैटरीना का कौन सा फुल स्लीव्स ब्लाउज लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
