Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह वेडिंग सीजन में पहनें लहंगा, सर्दी में छूटेंगे हर किसी के पसीने
महिलाएं यूं तो कितना भी वेस्टर्न वियर को स्टाइल कर लें, लेकिन जब बात वेडिंग फंक्शन की होती है तो उनकी सबसे पहली च्वॉइस लहंगा ही होता है। एथनिक वियर में एक अलग ही ग्रेस आता है, जो आपको वेडिंग फंक्शन में एक बेहद स्टनिंग लुक देता है। अगर आप भी जल्द ही किसी करीबी की शादी को अटेंड करने वाली हैं और लहंगा पहनने का मन बना रही हैं तो ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह लहंगा पहनकर अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के कुछ स्टनिंग लहंगा लुक्स-

हिना खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान ने इस लुक में ब्लू कलर का चिकनकारी लहंगा पहना है। इस लहंगे को हिना खान ने प्लंजिंग नेकलाइन फुलस्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जिसे बैकलेस लुक दिया गया। हिना ने इसके साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है। वहीं एक्सेसरीज में हिना ने चोकर स्टाइल किया है। लाइट मेकअप और वेव्स पोनीटेल से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। सगाई या शादी के फंक्शन पर आप हिना की तरह यह लहंगा पहन सकती हैं।

संजना सांघी
बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना सांघी ने पर्पल कलर का लहंगा कैरी किया है। इस प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज को बैकलेस और डोरी लुक दिया गया है, जो उनके लुक को खास बना रहा है। वहीं इस लहंगे पर फ्लोरल वर्क और खूबसूरत एंब्रायडरी की गई है। एक्सेसरीज में संजना ने लॉन्ग गोल्ड टोन्ड स्टेटमेंट इयररिंग्स को स्टाइल किया है। मेकअप को उन्होंने काफी सटल रखा है और हेयर्स में बन बनाया है।

जेनेलिया देशमुख
वहीं अगर बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख के लहंगा लुक्स की बात की जाए तो उनका यह लहंगा स्टाइल कॉकटेल पाटी, बैचलर पार्टी या फिर डीजे पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। उन्होंने आइवरी कलर के क्रॉप टॉप के साथ मल्टीकलर प्रिंट लाइट पिंक लहंगे को स्टाइल किया है। लॉन्ग स्टेटमेंट इयररिंग्स और ब्रेसलेट उनके लुक को खास बना रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का यह लहंगा लुक सगाई से लेकर शादी तक में आसानी से कैरी किया जा सकता है। इस लुक में प्रियंका ने अर्पिता मेहता का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना है, जिसमें लहंगे को खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट दिया गया है। वहीं इस लहंगे के साथ प्रियंका का ब्लाउज भी बेहद स्टनिंग है। उन्होंने फ्लोरल मिरर वर्क ब्लाउज को पेयर किया है, जो उनके लुक को और भी ज्यादा स्टनिंग बना रहा है। वहीं, लहंगे के मैचिंग दुपट्टा, चोकर और बैंगल्स से प्रियंका ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। आप चाहें तो इस लुक में मांगटीका भी स्टाइल कर सकती हैं।

कैटरीना कैफ
अगर आप वेडिंग सीजन में अपने लुक्स से सबको हैरान कर देना चाहती हैं तो कैटरीना कैफ का यह रिफ्रेशिंग लहंगा लुक आपको बेहद अच्छा लगेगा। इस लुक में कैटरीना ने टाई-डाई फैशन ट्रेन्ड को बेहद ही खूबसूरती के साथ कैरी किया है। उन्होंने प्रबल गुरूंग द्वारा डिजाइन किया हुआ ब्लू कलर का टाई-डाई लहंगा पहना है। इस लहंगे में ब्लाउज को कोरसेट टॉप लुक दिया गया है, जबकि स्कर्ट पर टाई-डाई लुक है। कैटरीना ने इस लहंगे के साथ मिनिमल एक्सेसरीज लुक रखा है। उन्होंने खूबसूरत इयररिंग्स और बैंगल्स को स्टाइल किया है। अगर आप एथनिक वियर में टाई-डाई फैशन ट्रेन्ड को फॉलो करना चाहती हैं तो ऐसे में आप कैटरीना के इस लुक को रिक्रिएट करें।
तो आपको किस बॉलीवुड एक्ट्रेस का लहंगा लुक सबसे अच्छा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
