Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
ब्लैक साड़ी और येलो लहंगे में माधुरी ने दिखाया अपने स्टाइल का जलवा
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भले ही इन दिनों बड़े परदे पर नजर ना आती हों, लेकिन आज भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। पचास की उम्र पार करने के बाद भी माधुरी आज भी उतनी ही खूबसूरत व गार्जियस नजर आती हैं। वह एलीगेंस की क्वीन हैं और यह सिर्फ उनकी स्माइल से ही नहीं झलकता, बल्कि उनका स्टाइल भी काफी ग्रेसफुल होता है। वैसे तो माधुरी हर तरह के आउटफिट को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाती हैं। लेकिन इंडियन वियर जैसे लहंगे, साड़ी व सूट आदि में उनका कोई सानी नहीं है। हाल ही में आजा नच ले एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने एक बार फिर लहंगे व साड़ी लुक में अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह अपकमिंग फेस्टिव सीजन के लिए फैशन गोल्स सेट कर रही थीं। माधुरी ने येलो लहंगे और ब्लैक साड़ी में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट किया। तो चलिए देखते हैं कैसा था माधुरी दीक्षित का लेटेस्ट लुक-

ब्लैक प्रिंटेड साड़ी में माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित नेने ने ब्लैक साड़ी को डांस दीवाने के नए सीज़न के लिए कैरी किया, जो शुभिका द्वारा लेबल पापा डोंट प्रीच से आया था। माधुरी की इस ब्लैक साड़ी में पीच शेड ज्योमेट्रिक शेप्ड पैटर्न और पिंक व ग्रीन कलर का एंब्रायडिड बार्डर था। माधुरी के इस लुक को एमी पटेल द्वारा स्टाइल किया। अभिनेत्री ने अपनी साड़ी के पल्लू को क्लासिक तरीके से ड्रेप किया और एक मैचिंग बैंड टाइप बेल्ट को भी स्टाइल किया, जो उनके पूरे लुक में स्ट्रक्चर एड कर रहा था। टोटल धमाल एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी को एक स्लीवलेस मैचिंग-पैटर्न वाले ब्लाउज़ के साथ पेयर किया। माधुरी ने अपने लुक को जयपुर रत्न के ईयररिंग्स और अज़ोतीक के वरुण रहेजा के ब्रेसलेट के साथ एसेसराइज़ किया। मेकअप में माधुरी ने कोहल आईज और डार्क पिंक लिप शेड लुक रखा। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए माधुरी दीक्षित ने साइड-पार्टेड ओपन हेयर कर्ल्स लुक दिया।

ब्राइट येलो लहंगे में माधुरी दीक्षित
इस लुक में माधुरी दीक्षित नेने ने ब्राइट येलो लहंगे को कैरी किया, जिसे अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। उनके लहंगे में रफ़ल्ड बॉर्डर दिखाई दिया। माधुरी ने इसे एक स्लीवलेस प्लंजिंग-नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ टीमअप किया, जिसमें मल्टी स्टोन वर्क इसे और भी खास बना रहा था। माधुरी के इस लुक को अमी पटेल द्वारा स्टाइल किया गया। डांसिंग दिवा ने अपने लुक को मैचिंग येलो दुपट्टे के साथ कंप्लीट किया। वहीं एसेसरीज में डांस दीवाने शो की जज माधुरी ने ब्यूटीफुल ईयररिंग्स, ब्रेसलेट्स और रिंग्स को कैरी किया। माधुरी दीक्षित ने अपने हेयर्स को साइड-पार्टेड कर्ल लुक दिया और मेकअप में सटल ब्लैक कोहल, काजल, पिंक आईशैडो, और ब्राइट पिंक लिप शेड को कैरी किया, जिसमें वह बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही थीं।
आपको माधुरी दीक्षित का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications