Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
माधुरी दीक्षित की तरह फेस्टिव सीजन में पहने लहंगा और दिखें ग्रेसफुल
माधुरी दीक्षित नेने हमेशा अपने हर लुक से अपने फैन्स को अवाक कर देती हैं। वह जो भी आउटफिट पहनती है, चाहे वह एथनिक हो या वेस्टर्न, वह इसे बहुत ही एलीगेंस के साथ कैरी करती है। यही कारण है कि वह न केवल अपने हर आउटफिट में बेहद सुंदर दिखती है, बल्कि यंग गर्ल्स व वुमन के लिए एक फैशन इंस्पिरेशन भी बन जाती हैं। इन दिनों माधुरी दीक्षित डांस दीवाने सीजन 13 को जज कर रही हैं और इस दौरान वह लगातार एक के बाद एक अपने गज़ब के लुक के साथ नजर आ रही हैं। हाल ही में, माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरों को शेयर किया, जहां वह मैटेलिक पिंक लहंगे में नजर आईं। तेजाब एक्ट्रेस इसमें शानदार लग रही थी। हालांकि, इसकी कीमत जानने के बाद, आप चौंक जाएंगे क्योंकि यह इतना महंगा है कि इसमें आप एक विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। तो, आइए हम उनके लहंगे पर एक नज़र डालें और वेडिंग सीजन के लिए इसे डिकोड करें-

अपने शो के लेटेस्ट एपिसोड के लिए, माधुरी दीक्षित ने ब्लश-पिंक मेटैलिक विंग्ड लहंगा कैरी किया, जो डिजाइनर अमित अग्रवाल के कलेक्शन से आया था। उनके स्ट्रक्चर्ड ट्यूल लहंगे को पिन-स्ट्राइप्ड पैटर्न से हाईलाइट किया गया था। इसमें दो अलग-अलग गुलाबी शेड्स की डाई करके इसे खास बनाया गया था। माध्ुरी के इस लुक को शलीना नैथानी द्वारा स्टाइल किया गया। उन्होंने इसे एक स्लीवलेस वी-शेप्ड हैंड-एम्ब्रॉएडर्ड ब्लाउज़ के साथ पेयर किया। साथ ही उन्होंने एक मैचिंग-पैटर्न वाला दुपट्टा भी पहना, जिसमें बोल्ड पिंक बॉर्डर था। माधुरी का यह मेटैलिक लहंगा काफी महंगा था और इसकी कीमत करीबन 1.65 लाख रुपये थी। दिवा ने अपने लुक को हील्स की एक जोड़ी के साथ कंप्लीट किया। उन्होंने अपने इस लहंगे को पिंक स्टोन्स डिटेल्ड सिल्वर-टोंड इयररिंग्स, एक खूबसूरत नेकलेस, एक गोल्ड-टोन्ड ब्रेसलेट और रिंग्स के साथ एक्सेसराइज़ किया। इसके अलावा उन्होंने पिंक नेल पेंट भी लगाया, जो उनके लुक को बेहद खास बना रहा था।

वहीं मेकअप फ्रंट पर, फाउंडेशन और कंसीलर के सही अनुपात के साथ, उन्होंने अपने बेस को स्मूद बनाया। फिल्ड ब्रो, कोहल आईज, ब्लैक आईलाइनर, लाइट आईशैडो, सॉफ्ट ब्लश और डार्क पिंक लिप शेड से उन्होंने अपने लुक को उभारा। वहीं हेयर्स में उन्होंने मैसी बन बनाया, जिसमें वह सुपर स्टनिंग लग रही थीं।
तो, आप माधुरी दीक्षित नेने के इस लुक और लहंगे के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications