Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
कोरोना काल में बंदल गया बॉलीवुड स्टार्स का एयरपोर्ट लुक, शानदार आउटफिट के बदले पीपीई किट में आए नजर
कोरोना वायरस की वजह लोगों की रहन सहन में काफी बदलाव आ गया है। कोरोना का असर फैशन जगत में भी देखने को मिला हैं। कोरोना वायरस की वजह से लंबे समय तक लॉकडाउन रहने के बाद अब धीरे धीरे चीजों में रियायतें बरती जा रही हैं। अब एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर आवाजाही शुरू हो चुकी है।

ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स का सफर शुरू हो गया है। बॉलीवुड स्टार्स का एयरपोर्ट लुक में भी काफी बदलाव देखने को मिलता है। बी टाउन के स्टार्स एयरपोर्ट पर कंफर्टेबल कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आएं है।

अक्षय कुमार एयरपोर्ट लुक
अक्षय कुमार ने कोरोना को लेकर सरकार द्वारा गाइडलाइन्स को फॉलो करते हुए मास्क, कंफर्टेबल कपड़े पहने हुए है। अक्षय कुमार ने ग्रे कलर के जंपसूट पहने हुए नजर आएं है। उन्होंने व्हाइट कलर का मास्क भी पहना हुआ था। अक्षय कुमार के साथ उनका परिवार भी था। ट्विंकल खन्ना उनके दोनों बच्चे आरव और नितारा उनके साथ नजर आए। अक्षय कुमार ने फैमिली ने मास्क के साथ साथ शील्ड भी लगया हुआ था।

हुमा कुरैशी एयरपोर्ट लुक
हुमा कुरैशी व्हाइट जींस और ब्लू कलर स्वेटशर्ट में नजर आई थी। उन्होंने व्हाइट बैग कैरी किया हुआ था। उन्होंने व्हाइट मास्क पहना हुआ था।

लारा दत्ता और फैमिली
एक्ट्रेस लारा दत्ता अपनी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। उन्होंने डार्क ग्रे कलर का पजामा और मैचिंग की हूडी पहनी हुई थी। उनकी बेटी ने व्हाइट कलर का पजामा और येलो स्वेटर्शट पहना हुआ था। लारा दत्ता और उनकी फैमिली ने फ्लोरल डिजाइन वाला मास्क पहना हुआ था।

रकुल प्रीत सिंह एयरपोर्ट लुक
रकुल प्रीत सिंह एयरपोर्ट पर पीपीई सूट पहने नजर आई थी। रकुल प्रीत का एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। उन्होंने अपने आपको पूरी तरह से कवर किया हुआ है। रकुल प्रीत सिंह ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी खास ख्याल रखा है। पीपीई सूट के साथ साथ उन्होने मास्क और ग्लव्स भी पहने हुए थे।



Click it and Unblock the Notifications