Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Girls... सेलेब्रिटीज़ से सीखिये गर्मियों में कैसे दिखना है फैशनेबल
जब बात गर्मियों की आती है तो लड़कियों का सबसे फेवरेट टॉपिक होता है स्टाइलिश कपड़े।
जब बात गर्मियों की आती है तो लड़कियों का सबसे फेवरेट टॉपिक होता है स्टाइलिश कपड़े। सर्दी हो चाहे गर्मी, हर किसी को उन कपड़ों में खूबसूरत दिखना है। आज कल लोग लुक्स के मामले में हमारे सेलेब्रिटीज को कॉपी करते हैं।
बात चाहे आलिया भट्ट की हो या फिर परीनीति चोपड़ा की, इन सभी को पता है कि गर्मियों में कैसे कूल दिखा जा सकता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ समर ट्रेन्डिंग क्लोथ दिखाने वाले हैं, जो हमारे सेलेब्रिटियों ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज में पहने हुए हैं। आइये देखते हैं...

क्रॉप टॉप के साथ लंबी स्कर्ट
मलाइका ने ब्लू चेक्ड क्रॉप टॉप के साथ वाइट हाई वेस्ट वाइट स्कर्ट पहनी है, जो गर्मियों के लिये एक ऐसा रंग है जो आंखों को सुकून देता है।

फ्लोरल प्रिट वाले स्कर्ट एंड टॉप
इन गर्मियों में फ्लोरल प्रिंट के कपड़े काफी चलन में हैं। ये लुक कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिये काफी अच्छा है।

स्केटर ड्रेस
अगर आपको गर्मियों में पूरे कपड़े पहनने से गर्मी लगती है तो आप इस टाइप की स्केटर ड्रेस पहन सकती हैं। इसमें आपके पैर खुले खुले रहेंगे।

ऑफ शोल्डर ड्रेस
इस गर्मी आप इनका लुक आजमा सकती हैं। गर्मियों में बोरिंग कपड़ों से बचना हो तो इस टाइप की एक ऑफ शोल्डर ड्रेस जरुर खरीदें। आप इस पर हील्स पहन कर लाइट मेकअप कर सकती हैं।

फ्रिल्ल जैकेट्स
गर्मियों में कूल लुक देने के लिये आप शर्ट या टॉप के ऊपर फ्रिल्ल जैकेट भी पहन सकती हैं। नेहा के पहले लुक में उन्होंने ग्रीन फ्रिल्लड जैकेट को यलो टॉप तथा प्रिंटिड स्कर्ट पहनी है। वहीं दूसरे लुक में ब्लू प्रिंटिड स्कर्ट के साथ ब्लू शर्ट और मैचिंग हील्स पहनी है।

फ्रिल्ल वाली स्कर्ट
गर्मियों में स्कर्ट से बेहतर और भला क्या हो सकता है। अगर स्कर्ट फ्रिल्ल वाली हो और उस पर स्लीवलेस टॉप हो तो कहना ही क्या।

पलाज़ो
गर्मियों में पैरों को आराम देने के लिये आप पलाज़ो की हेल्प ले सकती हैं। इसे किसी भी टॉप के साथ मैच कर के पहना जा सकता है। ये देखने में स्टाइलिश भी होते हैं और आरामदायक भी होते हैं।

बोहो लुक
इन समर्स में बोहो लुक काफी इन है। फ्लोई लुक और कलर फुल इंब्रॉइड्री वाली यह लुक आप पर काफी चजेगी।



Click it and Unblock the Notifications
