Latest Updates
-
पति कुकू कोहली के निधन से टूटीं अरुणा ईरानी, अंतिम संस्कार से सामने आया भावुक कर देने वाला वीडियो -
Raksha Bandhan 2026 Shayari: रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहनों को ये दिल छू लेने वाली शायरियां भेजकर दें शुभकामनाएं -
Raksha Bandhan 2026 Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर लगाएं ये 6 आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन -
Onam 2026: क्यों मनाया जाता है ओणम? जानें इस पर्व का धार्मिक महत्व, कथा और पूजा विधि -
Happy Onam 2026 Wishes: महाबली की कृपा बनी रहे...ओणम पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Eid-e-Milad-Un-Nabi 2026 Wishes: ईद-ए-मिलाद के मौके पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये खूबसूरत पैगाम -
रक्षाबंधन 2026: 27 या 28 अगस्त? राखी बांधने का सही समय और शुभ मुहूर्त जानें -
प्रेगनेंसी प्लान कर रहे हैं? फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट की बताई ये 5 टिप्स -
Bank Holidays 2026: रक्षाबंधन पर बैंक रहेंगे बंद, क्या 25-26 को भी छुट्टी? यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट -
IND vs SL: ध्रुव जुरेल का तूफानी शतक, कोलंबो टेस्ट में भारत ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा
दीपिका की मूवी तमाशा से खुद के लिये चुनिये ये 8 स्टाइलिश आउटफिट्स
फाइनली, लोगों का इंतजार खत्म हो गया और दीपिका की नई फिल्म तमाशा, थियेटर्स में आ गई। इस मूवी की कास्ट में दीपिका के अलावा, हैंडसम हंकरणबीर कपूर भी हैं। शुक्रवार को फिल्म रिलीज होने के बाद दीपिका-रणबीर की इस जोड़ी ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया है।
दीपिका अब फैशन आईकॉन बन चुकी हैं- लड़के उनकी अदा पर फिदा रहते हैं और लड़कियां उनकी ड्रेस पर। हर लड़की चाहती है कि उसकी वॉर्डरोब में दीपिका की मूवी में पहनी जाने वाली ड्रेस का कलेक्शन हो। कई बेवसाइटों ने तमाशा फिल्म की ड्रेस को प्रमोट किया है और दिखाया है कि ये उनके कलेक्शन का हिस्सा हैं। जो भी हो, तमाशा बॉक्स आॅफिस पर हिट होती है या नहीं; लेकिन उसने एक फैशन ट्रैंड सेट कर दिया है।
READ: ऑफ शोल्डर और ब्लू स्कर्ट में हॉट दीपिका
इस फिल्म में दीपिका ने काफी स्टाइलिश ड्रेस और जैकेट पहनी हैं। कुछ मिलाकर दीपिका की सारी ड्रेस इस फिल्म में छा गई। आइए जानते हैं तमाशा फिल्म की 8 बेहतरीन ड्रेसेस:

1. व्हाइट समर ड्रेस:
झल्ली सी बनी दीपिका ने फिल्म के एक दृश्य में व्हाइट समर ड्रेस पहनी है, जो बहुत प्यारी दिख रही है और उस ड्रेस का बैक ही उसकी खूबसूरती संभाले हुए है। क्लीन स्ट्रेप पैर्टन की ये ड्रेस गज़ब ढा रही है। आप चाहें तो अपनी हाईट और रंग के हिसाब से इसी तरह ही ड्रेस का चयन कर सकती हैं।

2. स्ट्रीप्ड स्पेग्टी टॉप:
दीपिका की ये ड्रेस एक एडॉरबल पीस है। ब्लैक और ग्रे स्ट्रीप की मैचिंग के साथ व्हाइट लैगिग्ंस वाली ये ड्रेस किसी भी लड़के के दिल पर छुरियां चला सकती है। यकीन मानिए, गर्मियों में पहनने के लिए इससे बेहतर कोई ड्रेस नहीं हो सकती है।

3. गार्जियस ब्लू ड्रेस:
ब्लू कलर हर ड्रेस में जान डाल देती है। ऐसा ही कुछ दीपिका की इस ड्रेस में हुआ है। डार्क ब्लू कलर की इस ड्रेस में टैन बेल्ट के साथ टक करने के बाद दीपिका का लुक यूनीक आ रहा था। इस ड्रेस पर दीपिका ने व्हाइट जैकेट भी पहनी हुई है, जिस पर प्रिंटेड लिप्स बने हुए हैं। आपको ये ड्रेस कैसी लगी?

4. व्हाइट लैस ड्रेस:
ब्लैक जैकेट और व्हाइट लैस ड्रेस, वाकई में गज़ब का कॉम्बीनेशन है। खिलखिलाती दीपिका इस ड्रेस में और भी चहकी हुई लगती हैं। टीन एज लड़कियों को ये ड्रेस बहुत पसंद आई।

5. टील जम्पसूट:
समुद्र की सुंदरता से प्रेरित रंग वाले जम्पसूट सभी को पसंद आते हैं। इस जम्प सूट पर दीपिका ने ब्राउन बेल्ट और फ्रिंज ब्राउन बैग डाला हुआ है। हॉट समर का कूल लुक, बहुत जल्द लड़कियों के बीच अपनी खासी जगह बना लेगा।

6. व्हाइट शर्ट और हेड स्कार्फ:
स्कार्फ की याद आते ही पुराने जमाने की याद आने लगती है लेकिन दीपिका ने ट्रेंड को तोड़ते हुए इस फिल्म में स्टाइलिश स्कार्फ को व्हाइट शर्ट पर डाला है। यह स्कार्फ, पिंक कलर का है, शर्ट पर दीपिका ने नॉट लगाई है।

7. ब्लैक मैक्सी स्वेटर ड्रेस:
ऐसा ही नहीं कि तमाशा में सारी ड्रेस, समर के लिए ही हैं। ब्लैक मैक्सी स्वेटर ड्रेस, विंटर्स के लिए भी है। इस ड्रेस में दीपिका क्यूट लग रही है। हालांकि, उन्होंने लुक से सारी कोशिशें की हैं कि वो हॉट दिखें।

8. लैस स्पेग्टी के साथ फ्लोरल पोंचु:
कश्मीर का पोंचु लुक, अब फैशन में दस्तक दे चुका है। तमाशा में दीपिका ने लैस वाली स्पेग्टी के साथ पोंचु डाला हुआ है जो कि प्लगिंग नेकलाइन वाला है। वैसे, आप भी इस डिजायन की ड्रेस पहन सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications