Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मणिकर्णिका कॉस्ट्यूम मेकिंग, बारावरी और खादी साड़ी के साथ जयपुरी जड़ाऊ ज्वेलरी में दिखेगी कंगना

कंगना रानौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में झांसी की रानी बनी कंगना के भव्य लुक की हर जगह तारीफ हो रही है। इस फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला ने इंस्टाग्राम पर कंगना और बाकी स्टार्स के लुक्स की तैयारी से जुड़ी बातें शेयर की हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम में इस फिल्म के कॉस्ट्यूम की मेकिंग वीडियों शेयर की है। आइए जानते है कि क्या खास है मणिकर्णिका में झांसी की रानी बनी कंगना के खास लुक का।

जयपुर के कारीगरों ने तैयार की ज्वेलरी
मूवी में कंगना के लुक को भव्य बनाने के लिए जयपुर की जड़ाऊ ज्वेलरी समेत ट्रेडिशनल चीजों के जरिए कंगना को मणिकर्णिका यानी झांसी की रानी का लुक दिया गया है। फिल्म में कंगना की शादी के लिए एक विशेष तरह का मोतियों का हार मनाया गया था। जिसका नाम 'मुंडावळ्या'। यह आभूषण मराठियों की शादी के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। कंगना की ज्वैलरी का हर पीस दस्तकारी का बेहतरीन नमूना है। फिल्म में इस्तेमाल की गई ज्वेलरी जयपुर के कारीगरों ने बनाई है।

अलग-अलग लुक डिजाइन किए गए कंगना के लिए
मणिकर्णिका' की शादी के पहले के लुक में हमने कॉस्ट्यूम में ढेर सारे रंगों का यूज किया है। शादी के बाद का लुक और भी बाइव्रेंट है, इसलिए हमने केसरिया और लाल रंग का यूज किया है। तीसरा लुक उनके मदरहुड पर फोकस है, इसलिए इसमें हमने हल्के रंगों का यूज किया है। अंत में जो चौथा लुक है उसमें वे गहरे रंग की साड़ी में दिखाई देंगी। यह रानी का लुक है और समें बारावरी साड़ी को अच्छे से प्रस्तुत किया गया है।

10 किलो की साड़ी समेत 20 किलो का कॉस्ट्यूम
कंगना ने शादी के सीक्वेंस में सबसे हैवी कॉस्ट्यूम पहना है। यह बारावरी साड़ी है। यह 12 गज की होती है। इसका वजन 10 किलो है। कॉस्ट्यूम के साथ ज्वेलरी भी है जिसमें मराठी और मध्य भारत के पारंपरिक पहनावे का मिश्रण नजर आएगा। इसका वजन भी 10 किलो है। इसके साथ ही उन्होंने 4-5 हेयर एसेसरीज भी लगाईं हैं। इन सभी को मिलाकर पूरे कॉस्ट्यूम का वजन 20 किलो था।

खादी ग्रामोद्योग फिल्म के जरिए कर रहा खादी का प्रमोशन
फिल्म में गंगाधर राव के देहांत के बाद रानी को विधवा के रूप में दिखाया जाएगा, जिसके लिए कंगना खादी की साड़ी में नजर आएंगी। फिल्म में कंगना को चरखा चलाते हुए भी दिखाया जाएगा। फिल्म के जरिए खादी ग्रामोद्योग खादी और चरखे दोनों को स्पॉन्सर कर रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
