Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
देखिये करीना कपूर ने फेविकोल वाले गाने में कैसा फैशन किया
आपको साल 2012 की हिट फिल्म ‘दबंग 2’ तो याद होगी। शायद यह हर किसी को याद होगी। यह सुपरहिट फिल्म दबंग की सीक्वेल थी। दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में थे और मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर स्पेशल अपियरेंस में थी। ‘दबंग 2’ एक एक्शन फिल्म थी जिसमें बहुत सा ड्रामा था।
एक्शन और ड्रामा के अलावा इसमें फैशन और ग्लैमर के भी कई रंग दिखाई दिये। खास तौर पर इसके ‘फेविकोल से’ गाने में। करीना कपूर ने इस गाने में बहुत अच्छा डांस किया और इसे अच्छे से निभाया।
शायद कोई और अभिनेत्री इसे इससे बेहतर नहीं निभा सकती थी। यह गाना युवा लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हुआ और इस गाने का फैशन भी लोगों को जमा। इसमें करीना की ड्रेस में इंडो-वेस्टर्न प्रभाव दिखाई दिया। सेक्विन ब्लाउज और मैक्सी स्कर्ट पर हर किसी का दिल आ जाए। इसको और नजदीक से देखते हैं।

1. ब्लैक और ब्लू परिधान
‘फेविकोल से’ गाने में करीना का पहला लुक सेक्सी ब्लैक और ब्लू परिधान में दिखाई देता है। सेक्विन ब्लाउज और मैक्सी स्कर्ट बेबो पर खूब जमी है। गाने में उसकी ड्रेस की सबसे खास बात है कि इसमें उसकी स्कर्ट कमर से इस तरह लिपटी होती है जैसे कि वह लूँगी हो।

2. लाल ड्रेस
लाल कलर रोंचिनेस, सेक्सीनेस और बोल्डनेस की प्रतीक है और करीना में यह सब दिखाई दिया है। मैक्सी स्कर्ट के साथ लाल ब्लाउज करीना को शानदार सेक्सी लुक देता है।

3. पर्पल और ग्रीन परिधान
बैंगनी ब्लाउज और ग्रीन स्कर्ट में करीना गज़ब की हॉट लगी है। ब्लाउज चमक प्रदान करता है और स्कर्ट लहंगे की तरह दिखाई देता है। पूरे गाने में करीना अपनी छरहरी काया, जीरो फिगर और कमर को अच्छे से दिखाने में सफल हुई है।

4. सफ़ेद परिधान
गाने के अंत में करीना सफ़ेद ड्रेस में आती है। यह ड्रेस ऊपर से कढ़ाईदार और नीचे से पारदर्शी है। यह स्कर्ट भी लूँगी जैसी ही दिखाई देती है। यह स्कर्ट कढ़ाईदार है। कुल मिलाकर करीना की ड्रेस सबको प्यारी लगती है। यह गाना और इसका फैशन पूरी तरह फैशनेबल और ग्लैमरस है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं, कमेन्ट करें।



Click it and Unblock the Notifications
