Latest Updates
-
Sunday Morning to Night Nihari Recipe: धीमी आंच पर पकाएं और पाएं रेस्टोरेंट जैसा लजीज स्वाद -
Kainchi Dham जाने का है प्लान तो रुकने की टेंशन करें खत्म, जानिए कहां मिलेंगे सबसे सस्ते और बेस्ट होटल्स -
Happy Brother's Day 2026 Shayari: प्यारा भाई यह मेरा, ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये शायरियां -
Restaurant Style Papdi Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी और कुरकुरी चाट -
B Letter Babies Names: अपने बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं 'B' से यूनिक और ट्रेंडी नाम? देखें 200+ नामों की लिस्ट -
अनोखा गांव जहां हर घर की पार्किंग में खड़ा है प्राइवेट जेट, सब्जी लेने के लिए भी लोग भरते हैं उड़ान -
Bakrid 2026 Holiday Date: 27 मई या 28 मई, कब है बकरीद की सरकारी छुट्टी? यहां जानें सही तारीख -
UP Style Tangy Kadhi Chawal Recipe: घर पर बनाएं यूपी के स्वाद वाली चटपटी कढ़ी -
गर्मियों में क्यों फूटने लगती है नकसीर? नाक से खून आने पर तुरंत करें ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत -
पेट्रोल के दामों में उछाल और प्रचंड गर्मी का कहर! क्या सच साबित हो रही बाबा वेंगा की सदियों पुरानी भविष्यवाणी
एजलेस दिवा 'श्रीदेवी' का filmfare से Vogue तक का स्टाइलिश ट्रांसफॉर्मेशन
बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के बदौलत बॉलीवुड में करीब 3 दशक राज किया। उन्होंने अपने फिल्मी सफर के दौरान एक से अपने लुक और स्टाइल के साथ खूब एक्सपैरिमेंट किए। एलिंगेट, क्लासी और ग्लैमर्स हर लुक श्रीदेवी पर खूब ही जंचता था। 50 की उम्र में वो बला की खूबसूरत नजर आती थी। उम्र तो उन पर कभी जैसे हावी ही नहीं हुई। इसलिए वो बॉलीवुड की 'एजलेस दिवा' कहलाई। श्री देवी ने अपने फिल्मी कॅरियर के दौरान अपने स्टाइल पर बहुत ही फोकस किया हैं। समय के साथ श्रीदेवी का स्टाइल और फैशन सेंस और भी इम्प्रूव होता चला गया।
श्रीदेवी की स्टाइल और फैशन की छाप उनकी बेटी जान्हवी और खुशी में देखने में मिलती हैं। हम जब कभी इंटरनेट या बीते सालों के मैग्जीन में छपे उनके पुराने फोटोज देखते हैं तो मालूम चलता है कि श्रीदेवी ने अपने लुक और स्टाइल को कितना इम्प्रूव किया इसलिए तो ऐसे ही उन्हें टाइमलेस ब्यूटी कहा जाता हैं।
वो अपने आखिरी फोटोशूट तक स्टाइलिश अंदाज में नजर आई। आइए देखते उनके पहले फोटोशूट से लेकर आखिरी कवर फोटोशूट के लुक को, कि किस तरह साल दर साल वो अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए एजलैस दिवा बन गई।

फिल्मफेयर - 1984
80 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी ने अपने स्टाइल के साथ खूब एक्सपैरिमेंट किए हैं। 1984 में पहली बार श्रीदेवी ने फिल्मफेयर मैग्जीन के लिए फोटोशूट के करवाया था। इसके बाद एक के बाद एक कई फेमस मैग्जीन के लिए श्रीदेवी कवरस्टोरी बनी।

फिल्मफेयर - 1985
1985 के फिल्मफेयर के इस कवर पेज पर श्रीदेवी कितनी कॉन्फिडेंस नजर आ रही हैं। साल 1985 तक श्रीदेवी ने अपनी एक्टिंग का डंका बजा दिया था।

मूवी मैग्जीन
1988-89 के आसपास मूवी मैग्जीन के लिए श्रीदेवी ने कवरशूट कराया था। इसकी पूरी थीम गोल्ड थी। नीता लुल्ला ने इस फोटोशूट के लिए ड्रेस डिजाइन की थी। गोल्डन ड्रेस के साथ सिर को गोल्ड फ्रेबिक से रैप किया गया था और इस थीम को ध्यान में रखकर गोल्ड मेकअप और गोल्ड ईयररिंग्स चुने गए थे। इसी फोटोशूट के कुछ फोटोज को लंदन के हॉल ऑफ फेम में प्रर्दशित किया जा चुका हैं।

शो टाइम - 1991
1990 में शो टाइम के कवर पेज पर अपनी मोहक अदाए बिखरेती श्रीदेवी।

टिनसेल टाउन- 1991
1991 के इस कवर फोटोशूट के दौरान अपने इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कहा था कि वो हमेशा सदाबहार बनकर रहना चाहती हैं। और वो ताउम्र सदाबहार ही रहीं। यहां वो सादे लुक में सलवार सूट और बड़ी सी बिंदी के साथ नजर आई।

मूवी - 1994
एक बार फिर 1994 के कवरपेज पर श्रीदेवी अपने बोल्ड अवतार के साथ दिखी। इस कवर पेज के स्टोरी के लिए इंटरव्यू देते हुए श्रीदेवी ने कहा था कि "मैं सिर्फ एक शर्त पर डर मूवी करती अगर मुझे शाहरुख खान का रोल ऑफर होता।"

इंडिया टुडे -2012
यह वो ही साल था जब 15 सालों के बाद श्रीदेवी ने इंग्लिश विंग्लिश में कमबैक किया था। अपने कमबैक के बाद श्रीदेवी पहले से ज्यादा स्टाइलिश नजर आई।

वॉग- 2013
2013 में श्रीदेवी ने पहली बार वॉग के साथ कवरशूट कराया। वो वॉग के एजलेस इश्यू के साथ कवरपेज में नजर आई। इस कवर पेज में उन्होंने दिखा दिया था कि 50 में भी कोई कैसे सेक्सी दिख सकता हैं। ये श्रीदेवी का अभी तक का सबसे सेक्सी फोटोशूट था। जिसमें अपने सिड्यूसिव लुक से उन्होंने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी। उनके यूनिक हेयरस्टाइल से लेकर ड्रेसेज सब कुछ बेहतरीन था।

L'Officiel - 2013
2013 में वो एक और मैग्जीन के कवर पेज पर नजर आई थी लेकिन इस बार उनके हेयरडू और ऑवरकोट ड्रेस ने सबका अपनी ओर ध्यान खींचा।

वॉग - 2015
2015 में श्रीदेवी ने वॉग के साथ मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन के लिए मैग्जीन फोटोशूट करवाया था। जिसमें उनके साथ करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और काजोल मौजूद थी। इस फोटोशूट में वो बाकी की एक्ट्रेस को टक्कर देते हुए नजर आ रही थी। जिसमें उनके साथ सोनम कपूर, करीना कपूर खान और आलिया भट्ट मौजूद थी। ये उनका कवर फोटोशूट था।

हाईब्लीट्ज -2016
एक बार फिर मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर गाउन के साथ श्रीदेवी हाईब्लीट्ज के कवरशूट में नजर आई। इस कवर फोटोशूट में वो वन शॉल्डर ड्रेस और स्मोकी आईज मेकअप के साथ नजर आई। इस फोटोज में कमाल की नजर आ रही थी।

Verve और फिल्मफेयर 2017
इस साल श्रीदेवी Verve और फिल्मफेयर के कवरपेज में नजर आई। जहां Verve के लिए श्रीदेवी मेटेलिक, ब्रॉन्ज और विंटेज लुक में नजर आई। वहीं फिल्मफेयर के लिए फिर से अपने टाइमलैस ब्यूटी से चारचांद लगा दिए।

फिल्मफेयर- 2018
आखिरी मैग्जीन कवर शूट 2018 में श्रीदेवी ने फिल्मफेयर के जनवरी इश्यू के लिए कवर फोटोशूट करवाया था। जिसमें उनके साथ सोनम कपूर, करीना कपूर खान और आलिया भट्ट मौजूद थी। ये उनका कवर फोटोशूट था। इस फोटोशूट में वो बाकी की एक्ट्रेस को टक्कर देते हुए नजर आ रही थी। ये फोटोशूट उनका आखिरी कवर शूट था। फिल्मफेयर से शुरु हुआ कवरशूट का सफर फिल्मफेयर के साथ खत्म हुआ।



Click it and Unblock the Notifications