Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
समर्स में खुद को करना है स्टाइल तो देखें कृति सेनन का यह लुक
Bollywood Style Notebook
lekhaka-Mitali jain
By Mitali Jain
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का स्टाइलिंग गेम पिछले कुछ वक्त में काफी बदल गया है। आज कृति केवल रैम्प वॉक या अवॉर्ड शो में ही अपने लुक को एक स्टाइलिश टच नहीं देतीं, बल्कि केजुअल्स में भी उनका लुक बस देखते ही बनता है। हाल ही में एक बार फिर कृति ने यह साबित कर दिया कि स्टाइल के मामले में वह किसी से कम नहीं हैं। जब वह आउटिंग के लिए बाहर निकलीं तो उनका लुक बेहद ही स्टाइलिश था। ब्लू डिस्ट्रेस्ड जींस के साथ ब्लैक बॉडीसूट को पेयर किया। उनका यह लुक ब्रंच डेट या केजुअल डे आउट के लिए एकदम परफेक्ट है। तो चलिए देखते हैं कैसा था कृति का यह लुक-

कृति सेनन का यह लेटेस्ट लुक सिंपल होने के बावजूद भी बेहद स्टाइलिश था। समर सीजन में कृति के इस लुक को बेहद आसानी से कॉपी किया जा सकता है। हाउसफुल 4 एक्ट्रेस ने इस लुक में ब्लैक कर स्लीव्स बॉडीसूट को चुना, जो उनके लुक को एक स्टाइलिश टच दे रहा था। कृति ने इस ब्लैक टॉप के साथ डिस्ट्रेस्ड जींस स्ट्रेट-कट फेडेड फ्लोर लेंथ जींस को पेयर किया। जबकि कृति का लुक सिंपल था, उन्होंने एक ब्लैक वॉच के जरिए अपने लुक को स्पाइसअप किया। इसके अलावा कृति ने एक बड़ा टोट बैग, ब्लैक और गोल्ड बेल्ट को भी पेयर किया। एक ब्लैक फेस मास्क और पोकर स्ट्रेट हेयर्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।

कृति का सिंपल लुक हमें बहुत पसंद आया। उन्होंने इस आउटफिट में समर्स सीजन के लिए नया फैशन गोल सेट किया। काले बॉडीसूट में एक रेसर-बैक स्टाइल यकीनन बेहद ही यूनिक लुक देता है। साथ ही यह उनकी टोन्ड बैक पर भी एक झलक देता है। चूंकि यह काफी ब्रेथेबल है, इसलिए गर्मी के दिनों में इससे पहनना एक अच्छा आईडिया है।
आपको कृति सेनन का यह लेटेस्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
Comments
English summary
Kriti Sanon Looks Beautiful In Distressed Jeans And Racer Back Black Bodysuit
Story first published: Sunday, March 14, 2021, 9:30 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2021



Click it and Unblock the Notifications
