Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
'कलंक' में मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था माधुरी, आलिया और सोनाक्षी का कॉस्ट्यूम, जानें फैक्ट
करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। और फिल्म की कहानी और गानों के अलावा एक और चीज है जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है और वह है फिल्म की लीडिंग लेडीज यानी माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा का लुक। मूवी में इन तीनों लीडिंग एक्ट्रेसेज को भव्य लुक देने के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने काफी मेहनत की हैं। उन्होंने पर्टिकलुर हर रोल को ध्यान में रखते हुए उस किरदार की शख्सियत से मेल खाते हुए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं। आइए जानते हैं कि मनीष मल्होत्रा के इस आर्ट वर्क के बारे में।
माधुरी के रीगल लुक पर की बहुत मेहनत
मनीष ने फिल्म में बहार बेगम का किरदार निभाने वाली माधुरी दीक्षित को बेहतरीन सिंगर और डांसर का लुक दिया और इसके लिए उनके कपड़े और जूलरी पर पूरा ध्यान दिया गया। आजादी से पहले का लुक देने के लिए मनीष ने माधुरी के लुक पर बहुत मेहनत की जो कि फिल्म में साफ नजर आ रहा है। फिल्म में बहार बेगम को रिगल लुक देने के लिए उनके आउटफिट्स पर खूब वर्क किया गया हैं। फिल्म में इस किरदार ने अपनी शख्सियत को अपनी ड्रेसिंग के जरिए दिखाई हैं। चाहे रेड लहंगा हो या फिर ब्लैक शरारा, दोनों आउटफिट्स खूबसूरती और ड्रेसवर्क का नमूना है जिसमें माधुरी के किरदार की शख्सियत उभरकर सामने आ रही हैं।
अलग-अलग शेड्स में दिखी 'रुप'
फिल्म के मुख्य किरदार रूप यानी आलिया भट्ट की करें तो ट्रेलर और प्रोमोज में वो ज्यादात्तर सफेद और सॉफ्ट कलर के परिधानों में नजर आई हैं। लेकिन फिल्म में उनके किरदार के अनुसार कॉस्ट्यूम की बात करें तो मनीष बताते हैं कि फिल्म में रुप का किरदार जीवन के अलग-अलग चरणों से गुजरता हैं। जहां वो जब प्यार में होती हैं तो बेहद हल्के और पेस्टल कलर में नजर आती हैं और जब परिस्थितियां गहन हो जाती है तो आलिया को गहरें रंग के परिधानों में दिखेंगी।
साड़ी लुक में दिखीं सोनाक्षी
तो वहीं फिल्म की तीसरी लीडिंग ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जो सत्या का किरदार निभा रही हैं वह पूरी फिल्म में साड़ी लुक में नजर आयीं हैं। सत्या यानी सोनाक्षी सिन्हा फिल्म में अपनी अलग समस्या से जूझ रही हैं इसलिए उनका लुक बहुत ही सूक्ष्म रखा गया हैं। पूरी फिल्म में सत्या सिर्फ एक बार लाल रंग की साड़ी में नजर आएंगी वो भी देव और रुप की शादी के वक्त। यहां भी वो दुल्हन बनी रुप के सिंदूरी जोड़े के सामने बहुत सॉफ्ट सी नजर आती हैं।
कृति सेनन
कंलक मूवी में कृति सेनन का एक आइटम सॉन्ग रिलीज हुआ है। जिसमें वह ब्लू कलर के लहंगे में गोल्डन एब्राइड्री पहने हुए नजर आ रही है। यह खूबसूरत लहंगा मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में से एक है।



Click it and Unblock the Notifications
