Latest Updates
-
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से
बॉलीवुड की "चांदनी" श्रीदेवी के वो फैशन भरे "लम्हें"

दुबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का शनिवार को कार्डिएक अरेस्ट (हृदय गति रुक जाना) से निधन हो गया। श्रीदेवी, बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के लिए अपने पति बोनी कपूर और अपनी छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई गई थीं। वहां उनकी आकस्मिक निधन के वजह से फिल्म जगत के साथ दर्शक भी हैरान हैं। श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार थी। उनका स्टाइल और फैशन सेंगमेंट हमेशा सुर्खियों में छाया रहता था।
उम्र तो उन पर कभी जैसे हावी ही नहीं हुई। समय के साथ श्रीदेवी का स्टाइल और फैशन सेंस और भी इम्प्रूव होता चला गया। श्रीदेवी की स्टाइल और फैशन की छाप उनकी बेटी जान्हवी और खुशी में देखी जा चुकी हैं।
हालांकि इस एजलैस ब्यूटी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन आगे सालों साल तक श्रीदेवी की एक्टिंग, फैशन और उनकी सुंदरता को लोग याद रखेंगे। आइए देखते हैं इस बीते जमाने की एक्ट्रेस की फैशन की कुछ झलकियां।

वो छरहरी काया वाली "चांदनी"
चांदनी मूवी का जब भी जिक्र होता हैं तो पीली साड़ी में लिपटी छरहरी सी काया वाली श्रीदेवी की झलक आंखों के आगे एकदम से उतर आती हैं। इस मूवी के रिलीज होने के बाद श्रीदेवी के इस स्टाइल को काफी लोगों ने कॉपी किया। मूवी ऐ दिल है मुश्किल में भी अनुष्का शर्मा के एक सीन के लिए श्रीदेवी के इस लुक को कॉपी किया गया था।

पहला मैग्जीन कवर शूट
80 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी ने अपने स्टाइल के साथ खूब एक्सपैरिमेंट किए हैं। वो अपने आखिरी फोटोशूट तक स्टाइलिश अंदाज में नजर आई। 1984 में पहली बार श्रीदेवी ने फिल्मफेयर मैग्जीन के लिए फोटोशूट के करवाया था।

Highest Paid Actress
श्रीदेवी 90 के दशक की सबसे हाईस्ट पेड एक्ट्रेस थी। उनकी फीस उस समय के एक्टर से भी ज्यादा हुआ करती थी। फिल्म मिस्टर इंडिया के लिए श्रीदेवी को साइन करते हुए डायरेक्टर बोनी कपूर ने 11 लाख रुपए में साइन किया था। और वो उस समय की सबसे मशहूर अदाकारा हुई थी। फिल्म मिस्टर इंडिया में मिस हवा हवाई ने तो अपने हुस्न और स्टाइल से सिनेमा के पर्दे में आग लगा दी थी।

आखिरी मैग्जीन कवर शूट
2018 में श्रीदेवी ने फिल्मफेयर के साथ कवर फोटोशूट करवाया था। जिसमें उनके साथ सोनम कपूर, करीना कपूर खान और आलिया भट्ट मौजूद थी। ये उनका कवर फोटोशूट था। इस फोटोशूट में वो बाकी की एक्ट्रेस को टक्कर देते हुए नजर आ रही थी। ये फोटोशूट उनका आखिरी कवर शूट था।

15 साल बाद इंग्लिश विंग्लिश से वापसी
जब 15 सालों के बाद श्रीदेवी ने बॉलीवुड में इंग्लिश विंग्लिश से वापसी कर हलचल मचा दी थी। मूवी में एक सिम्पल गृहणी के लुक में नजर आई। लेकिन मूवी में उनके इस सिम्पल सोबर और एजलैस लुक की सब जगह तारीफ हुई।

बेटियांं भी स्टाइल आइकन
मोहित मारवाह की शादी से पहले 2017 में हुई उनके भाई अक्षय मारवाह की शादी में पूरा कपूर खानदान मौजूद था। लेकिन पूरे सेरेमनी में सबकी आंखे जान्हवी और खुशी पर टिकी हुई थी। यह तो कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि जान्हवी और खुशी को यह फैशन सेंस उनकी मां श्रीदेवी से विरासत में मिला हैं।

आखिरी फोटो
श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शादी की 2 दिन पहले की तस्वीर शेयर की है। इसमें श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर, बेटी खुशी कपूर, भांजे मोहित मारवाह और उनकी नवविवाहित पत्नी अंतरा के साथ नजर आ रही हैं। इन फोटोज में भी श्रीदेवी कमाल की सुंदर नजर आ रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications