Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
'सैराट' की आर्ची का मेकओवर देख, 'धड़क' की जाह्नवी को भूल जाएंगे आप

रिंकू राजगुरु उर्फ 'सैराट' की आर्ची जिसने अपने शानदार परफॉर्मेंस से महाराष्ट्र के साथ देशभर में लाखों लोगों के दिल जीत लिए थे। हो भी क्यों फिल्म की फीमेल लीड कैरेक्टर जो दबंग है और रॉयल एनफील्ड चलाती है। एक बार फिर से सैराट की आर्ची यानी रिंकू राजगुरु 'धड़क' के रिलीज होने के बाद फिर से सुर्खियों में छा गई है। 'धड़क', सैराट की हिंदी रिमेक है जिसमें जाह्नवी कपूर ने फिल्म में रिंकू का ही कैरेक्टर प्ले किया है। फिल्म रिलीज के साथ ही रिंकू से जाह्नवी के रोल का कंपेरिजन होना शुरू हो गया है।

2016 में रिलीज हुई 'सैराट' में रिंकू सिंपल लुक में दिखी थीं और अपने बोल्ड कैरेक्टर की वजह से वो एकदम से छा गई थी। लेकिन अब रिंकू ने पूरी तरह खुद का मेकओवर कर दिया है। रिंकू की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वे पूरी तरह बदली नजर आ रही हैं। न सिर्फ रिंकू पहले से ज्यादा स्टाइलिश और फैशनेबल हो गई हैं बल्कि उन्होंने पहले से बहुत ज्यादा वजन भी कम कर लिया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही उनके चबी चीक्स भी पहले से बहुत कम नजर आ रहे है।
कौन हैं रिंकू राजगुरु?
रिंकू राजगुरु महाराष्ट्र के सोलापुर के गांव अकलुज की रहने वाली हैं। अपने दमदार अभिनय से सुर्खियों में बनी एक्ट्रेस केवल 17 साल की हैं। 'सैराट' उनकी डेब्यू फिल्म है। उन्होंने इसके कन्नड रिमेक 'मनसु मल्लिगे' में भी काम किया था। फिल्मों में आने से पहले वे अपने गांव में एक गुमनाम सी लाइफ जी रही थीं। बता दें, 'सैराट' में अपने अभिनय के लिए रिंकू राजगुरु को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिल चुका है। रिंकू के फोटोज को देखकर साफ मालूम चल रहा है कि उन्होंने खुद पर बहुत मेहनत की है।



Click it and Unblock the Notifications
