Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
आनंद आहूजा ने खास मकसद से डिजाइन करवाया था Wify सोनम कपूर का मंगलसूत्र

इस साल बॉलीवुड की कई शादियों में सोनम कपूर की शादी के भी खूब चर्चे रहे हैं। सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की शादी को लेकर आम लोगों के बीच बहुत क्रेज़ देखने को मिला। सोनम की शादी का हर लुक फैंस ने बहुत पसंद किया।
8 मई, 2018 को सोनम और आनंद शादी के पवित्र रिश्ते में बंध गए। इस कपल ने सिख रीति रिवाजों के साथ आनंद कराज के तहत शादी की। इस मौके पर बी टाउन की कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहीं। सोनम की शादी में वैसे तो कई चीज़ें थीं जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा लेकिन एक और खास चीज़ थी जिसे देखकर सभी हैरान थे और वो था सोनम का मंगलसूत्र जोकि काफी पतला और रॉयल था।

तो चलिए एक नज़र डालते हैं सोनम कपूर के मंगलसूत्र पर। अगर आप इसे ध्यान से देखें तो आपको इसके डिजाइन का महत्व समझ आ पाएगा। इस मंगलसूत्र को खुद आनंद आहूजा ने अपनी प्यारी सी पत्नी सोनम के लिए डिजाइन किया था। इस मंगलसूत्र को बनाने का डिजाइन आनंद का था और इसे बड़ी खूबसूरती के साथ तैयार किया गया है।
शादी के पवित्र रिश्ते के लिए बने मंगलसूत्र को सोनम के लिए उशीता देवनानी रावतानी ने पिरोया है। अगर इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें सोनम और आनंद की राशि के चिह्न बने हुए हैं।
सोनम की राशि मिथुन है जिसका चिह्न उल्टे हाथ की तरफ बना है जबकि आनंद की राशि सिंह है जिसका चिह्न सीधी तरफ बना है। इन दोनों के बीच में एक सॉलिटेयर लगा है। उशीता ने खुद अपने इंस्टग्राम पेज पर सोनम के मंगलसूत्र की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया: सोनम को शादी की बहुत बधाई, ये है सोनम का मंगलसूत्र है।
हिंदू धर्म में विवाह संस्कार के दौरान वर अपनी वधू को मंगलसूत्र पहनाता है। सोनम की शादी के लिए मंगलसूत्र को हमने बनाया है और इसमें आनंद और सोनम की राशि चिह्न भी हैं। सोनम के लिए मिथुन राशि और आनंद के लिए सिंह राशि के चिह्न के साथ बीच में सॉलिटेयर लगाया गया है।



Click it and Unblock the Notifications











