Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आपको फैशन मूवी याद है? हाँ? तो चलिए उसके कुछ स्टाइल टिप्स चुराते हैं
फैशन मूवी 2008 में रिलीज हुई थी तथा इस ड्रामा मूवी को मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित किया गया था। इसकी पटकथा सराहनीय है। इस फिल्म में, प्रियंका चोपड़ा, मेघना माथुर के नाम से मुख्य भूमिका में नज़र आई। मेघना एक छोटे शहर की लड़की है जो मन में फैशन मॉडल बनने का सपना लेकर आई है तथा उसके सुपर मॉडल बनने के सफर को इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है।
फैशन, ग्लैमर वल्ड से जुडी एक मूवी है लेकिन साथ ही यह भारतीय फैशन जगत में स्त्रियों के अधिकारों व उनकी शक्ति का भी समर्थन करती है। इस फिल्म में कंगना राणावत, मुग्धा गोडसे, अरबाज खान सहित कई अन्य कलाकार सपॉर्टिंग रोल में नज़र आए। इसके अलावा, हमें कई पेशेवर फैशन मॉडलों की झलक भी देखने मिली। तो चलिए, इस फिल्म में दिखाए गए फैशन पर एक नज़र डालते हैं और इस ग्लैमरस फिल्म की स्टाइलिंग टिप्स को अपनाने की कोशिश करते हैं।

इस फिल्म में कंगना राणावत ने शोनाली गुजराल की भूमिका निभाई। फिल्म में ये काले रंग का महीन गाउन पहने बहुत ही नाटकीय व अहंकारी रूप से प्रवेश करती है, जोकि एक शो स्टॉपर के लिए बेहद जूरूरी था। गाउन के ऊपरी महीन कपडे को टेजेल किया गया है तथा निचले हिस्से पर चमडा लगाया गया है। हमें यकीन है कि इस किरदार को कंगना राणावत के अलावा और कोई भी बेहतर ढंग से नहीं कर पाता।

मरजावां पल
मरजावां गाने में मेघना माथुर (प्रियंका चोपड़ा) पहली बार रैंप पर चलती नज़र आती है। लेकिन इस फैशन शो में भी शोनाली गुजराल शो स्टॉपर बनी नज़र आती है। शो स्टॉपर के रूप में कंगना पत्थरों से अलंकृत क्रीम गाउन सहित लाल रंग के फैदर स्टोल में दिखाई देती है। लाखों लोगों का दिल जितने वाली इस पोशाक का ट्रेन, इसका खूबसूरत हिस्सा था।

मेघना माथुर
प्रियंका चोपडा ने इस फिल्म में मेघना माथुर की भूमिका निभाई, जोकि एक स्ट्रगलिंग मॉडल है। यह अपने पहले शो से ही सबको घायल कर देती है। प्रियंका तसवीर में बोहेमियन बूटेदार गाउन पहने खडी है। यह एक बैकलेस तरह का गाउन है जो नीचे से चौडा है। मेघना के पूरे अवतार में सर पर पहना गया हेड-गियर सबसे खूबसूरत है। इस हेड-गियर ने इन्हें एक राजकुमारी का रूप प्रदान किया है।

सेक्सी बिकनी
बिकनी में, ये काफी सेक्सी लगती है! मुग्धा की फिगर सौंदर्य व कामुकता का प्रतीक है। इस फोटो में मुग्धा ने चांदी रंग की सेक्विन बिकनी पहनी है। वह बहुत सुंदर लग रही है, बहुत सारी लड़कियां इस बीच लूक को अपनाने की तमन्ना रखती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
