Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Bridal Look: ब्राइडल लुक चुनने में हो रही हैं कंफ्यूज, बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन

फेस्टिव सीजन के साथ शादी का मौसम भी शुरू हो गया है। लड़कियां अपनी शादी की तैयारी में जोरों शोरों से लगी हुई हैं। हमारे देश मे बॉलीवुड संस्कृति का युवा पीढ़ी पर बहुत गहरा प्रभाव है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ज्यादातर दुल्हनों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्त्रोत है। महिलाओं के लिए साड़ी, लहंगा, गाउन और कई अन्य शादी की आउटफिट्स हैं। जिन्हें कोई भी अपनी शादी के लिए चुन सकता है। ऐसे में जो लड़कियां जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रही हैं, उनके लिए आज हम बॉलीवुड सेलिब्रिटी से प्रेरित दुल्हन आउटफिट्स लेकर आए हैं।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने अपने कोंकणी और सिंधी समारोह के लिए कालातीत विकल्प चुना। कोंकणी समारोह के लिए दीपिका पादुकोण ने एक क्लासिक रेशम कांजीवरम साड़ी को चुना। जिसे शुद्ध ज़री के धागों से सिला गया था। इसके साथ उन्होने टैंपल स्टाइल ज्वैलरी कैरी की। उन्होने स्टेटमेंट स्टाइल चोकर के साथ झुमके, कड़ा, अंगूठियां और एक मठ पट्टी पहनी। अपने सिंधी आनंद कारज के लिए, दीपिका पादुकोण ने अपने आप को पूरी तरह लाल और ग्लोडन लुक दिया। जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। उनके दुपट्टे की बात करें तो उस पर "सदा सौभाग्यवती भव" लिखा हुआ था। जो काफी सुंदर था।

पतरालेखा पॉल
पतरालेखा पॉल ने भी अपनी शादी में दुल्हन बनने के लिए एक साड़ी का चयन किया। इस साड़ी के साथ उन्होने एक नेट का दुपट्टा भी कैरी किया। जिस पर बंगाली भाषा में कुछ मंत्र लिखे थे।

यामी गौतम
एक्ट्रेस यामी गौतम ने कोरोना संक्रमण के दौरान शादी की। दोनों ने ही अपनी शादी के लिए साड़ी को चुना। यामी गौतम का ब्लाउज अपने पैस्ले डिज़ाइनों के साथ मैचिंग का था, जो उनके ड्रेप के विस्तृत सोने के काम के अलग था। यामी गौतम ने इस साड़ी के ऊपर मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। ज्वैलरी की बात करें तो उन्होने अपने इस लुक को कम्प्लिट करने के लिए एक गोल्ड चोकर सेट, मांग टिका और कलीरे के साथ-साथ चूड़ा पहना था। जिसमें वो सिंपल लेकिन खूबसूरत लग रही थी।

दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने अपने पहनावे को कालातीत रखा। दीया मिर्जा ने अपनी शादी के लिए एक पारंपरिक लाल बनारसी साड़ी को चुना। जो न केवल पर्यावरण के अनुकूल थी बल्कि हर तरह से खूबसूरत थी।

आलिया भट्ट
मोम टू बी आलिया भट्ट की शादी इसी साल हुई। आलिया ने अपने लुक को अन्य दुल्हनों से काफी अलग रखा। उन्होने अपनी शादी के लिए ऑर्गेना साड़ी को चुना। जब महिलाओं के लिए एक आदर्श शादी की पोशाक की बात आती है, तो पूरी और हेंड मेड साड़ी, सोने के आभूषण और नो मेकअप लुक उतना ही सुरुचिपूर्ण लगता है।

ऋचा चड्ढा
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी अपने आप को दुल्हन लुक में काफी अलग रखा। उन्होने अपने स्पेशल डे के लिए एक शरार सेट को चुना। जिसमें वो काफी क्लासिक लग रही थी। इस लुक के साथ उन्होने बन और ज्वैलरी कैरी की। जो उनकी सुंदरता को और बढ़ा रही थी।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ को शादी के जोड़ा में देखने के बाद उनके फैंस की सांसे ही रुक गई। कैटरीना अपने शादी के जोड़े में बहुत बसूरत लग रही थीं। उन्होने इस खास दिन के लिए लाल रेशम के लहंगे को चुना। इसके साथ उन्होने गोल्ड चोकर, माथा पट्टी और कस्टम कलीरे कैरी किए।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications