खेल रत्‍न अवॉर्ड 2018, ए‍थनिक लुक में छाई अनुष्‍का शर्मा, देखिए विराट का भी लुक

भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्‍टन, विराट कोहली मंगलवार को देश के सर्वोच्‍च खेल पुरुस्‍कार राजीव गांधी खेल रत्‍न से सम्‍मानित किए गए। इस मौके पर वो अपनी पत्‍नी एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा और परिवार सहित पहुंचे। इस खास मौके के ल‍िए अनुष्‍का सादगी भरे लुक में नजर आई। पति विराट के साथ पहुंची अनुष्‍का अपने फेवरेट डिजाइनर सब्‍यसाची के डिजाइन किए हुए ब्लैक और गोल्ड कॉम्बिनेशन की तुसार जॉर्जेट साड़ी के साथ ही हजार-बूटी ब्‍लाउज पहने हुए दिखी।

What Virat Kohli and Anushka Sharma wore to Na

अपने इस लुक में चार चांद लगाने के ल‍िए अनुष्‍का ने सब्‍यसाची के हैरिटेज ज्‍वैलरी कलेक्‍शन का 22K पोलकी झुमकी पहनी हुई थी। अपने इस एथन‍िक लुक को अनुष्‍का ने सिल्‍क जूड़ा बनाकर पूरा किया।

What Virat Kohli and Anushka Sharma wore to Na

बात करें विराट की तो वो इस खास मौके पर नेवी ब्‍लू ब्‍लेजर और ग्रे पैंट और व्‍हाइट शर्ट पहने हुए फॉर्मल लुक में नजर आए।

virat-kohli-anushka-sharma-look-national-sports-awards-2018

इस मौके पर अनुष्‍का शर्मा के अलावा विराट की मां सरोज कोहली भी उनकी हौसला अफजाई के ल‍िए सेरेमनी में पहुंची थी। इस पूरे सेरेमनी में अवॉर्ड लेते समय अनुष्‍का, विराट को गर्व भरी नजरों से निहारते हुए नजर आई।

Desktop Bottom Promotion