Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
जहीर और सागरिका ने सादगी भरे अंदाज में कहा "कुबूल है"
ज़हीर खान और उनकी मंगेतर बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाट्गे आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। इनकी शादी का समारोह काफी सादा रहा। अपनी शादी पर दूल्हा-दुल्हन दोनों ही काफी सिंपल लुक में नज़र आए। क्रिकेट और बॉलीवुड की ये जोड़ी अपने खास दिन पर बेहद खूबसूरत लग रही थी।
अपनी शादी पर एक्ट्रेस सागरिका ने सब्यसाची मुखर्जी की डिज़ाइन की गई लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इस प्लेन साड़ी पर सिक्वेइन और हेमलाइन की एंब्रॉयड्री की गई थी। इसके साथ सागरिका ने मैचिंग फ्लोरल एंब्रॉयड्री ब्लाऊज़ और ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी पहनी थी।

इस पर सागरिका ने माथे पर एक छोटी सी काले रंग की बिंदी लगा रखी थी जिसमें उनकी खूबसूरती और भी ज्यादा खिलकर आ रही थी। दूल्हा बने ज़हीर ने पेस्टल पिंक कलर का कुर्ता पहना था। इस खास मौके पर दूल्हा-दुल्हन दोनों ही बहुत स्टाइलिश लग रहे थे।
आज सुबह ये कपल शादी के बंधन में बंध गया। इस महीने की 27 तारीख को रिसेप्शन पार्टी होने वाली है। इन दोनों को हमेशा से सबसे ज्यादा स्टाइलिश कपल बताया गया है और शादी पर भी दोनों ने बड़ी बखूबी से एक-दूसरे के स्टाइल को कॉम्प्लिमेंट किया है। हाल ही में ये दोनों विराट कोहली के स्पोर्ट्स ब्रांड लॉन्च पर नज़र आए थे।

शादी से पहले सगाई के मौके पर भी ये जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी। अवॉर्ड फंक्शन और हॉलीडे पर भी सागरिका और ज़हीर बेहद स्टाइलिश दिखते हैं।

ज़हीर हमेशा कोट और शर्ट पहनते हैं जबकि सागरिका का स्टाइल हर बार बदलता रहता है। सागरिका को फ्लोरल आउटफिट से लेकर लैदर जैकेट तक में देखा गया है।

रिसेप्शन पार्टी में इस स्टाइलिश जोड़ी का लुक देखने लायक होगा। अगर आप भी इस कपल का रिसेप्शन लुक देखना चाहते हैं तो हमसे जुड़े रहें।




Click it and Unblock the Notifications